UP: तीन दशक से जरायम की दुनिया में सक्रिय कौन है अजीत शाही, जिसकी गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी
हिस्ट्रीशीटर अजीत शाही के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Gorakhpur News: तीन दशक से अधिक समय से जरायम की दुनिया में सक्रिय रहने वाले हिस्ट्रीशीटर अजीत शाही के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए जगह- जगह छापेमारी कर रही है। इस अपराधी पर तीस से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
देवरिया के पकड़ी बाबू गांव का है रहने वाला
हिस्ट्रीशीटर अजीत शाही मूलरुप से देवरिया के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू गांव का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव स्थित मकान पर भी छापेमारी कर रही है। परिवार के साथ वह कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता, आवास विकास कालोनी में रहता है। 12 मई को शाहपुर थाने में जबरिया वसूली, धमकी व बलवा का मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार है।
पचास हजार होगा इनाम
एसएसपी ने बदमाश पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार करने के लिए आइजी को फाइल भेजी है। इसके बाद से एसटीएफ भी अजीत शाही की तलाश में जुट गई है।
कर सकता है आत्मसमर्पण क्राइम ब्रांच को मिली सूचना के मुताबिक, अजीत शाही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है। इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की तलाश की जा रही है। उसके शरणदाता व शुभचिंतकों की सूची तैयार की जा रही है, सबसे पूछताछ होगी। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
33 मुकदमें हैं दर्ज
अजीत शाही पर अलग- अलग थाना क्षेत्रों में 33 मुकदमें दर्ज हैं।
-अलग थानों में पिछले छह वर्ष में उसके विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज न होने का आधार बनाकर जिले की पुलिस ने टाप 10 माफिया की सूची से नाम बाहर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications