UP : गोरखपुर के नीतीश ने अफ्रीका के मांउट मेरु पर तिरंगा फहरा दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश
गोरखपुर के पर्वतारोही नीतीश सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी मांउट मेरु पर तिरंगा फहरा कर बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश दिया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के पर्वतारोही नीतीश एक-एक कर नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे है। इसी क्रम में उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की 5वीं सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर गोरखपुर के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। नीतीश 26 दिसंबर को महाराष्ट्र से इस मिशन के लिए रवाना हुए थे। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने उन्हें तिरंगा भेंट किया था।
माउंट मेरु
नीतीश ने अफ्रीका के माउंट मेरु के लिए भारत से 26 दिसंबर को यात्रा शुरु की थी। 27 दिसंबर को पर्वत पर चढ़ाई के लिए तंजानिया से दोपहर 12:30 बजे चढ़ाई की शुरुआत की। शाम 5:30 बजे वह बेस कैंप पहुंचे। 28दिसंबर को सुबह आठ बजे वह 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप दो के लिए चढ़ाई शुरु की। 29 दिसंबर को मध्यरात्रि 1.20 बजे अंतिम शिखर की चढ़ाई के लिए निकले। उसके बाद उन्होंने माउंट मेरु जिसकी ऊंचाई 14968 फीट उसकी चढ़ाई पूरी की। अगले दिन सुबह 6:20 बजे उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
बाल विवाह मुक्त भारत का दिया संदेश
नीतीश ने अफ्रीका की माउंट मेरु चोटी से भारतीयों को खास संदेश भी दिया। उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत की सभी से अपील की।
Recommended Video
पर्वतारोही नीतीश पर्वतारोही नीतीश सिंह गोरखपुर के राजेन्द्र नगर पश्चीमी के रहने वाले हैं। वह गोरखपुर के चरगांवा क्षेत्र के मूल निवासी हैं। इससे पहले उनके नाम कई उपलब्धियां हैं। नीतीश इससे पहले माउंट एवरेस्ट, लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी, अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर, उत्तराखंड में स्थित पीनट चोटी सहित कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications