UP: सोनौली व कुशीनगर रोड पर बसेगा नया गोरखपुर, छह हजार एकड़ में होगा विस्तार, मिलेंगी यह सुविधाएं
नया गोरखपुर बसाने के लिए जीडीए ने तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए 60 गांव चिन्हित किए जा चुके हैं।

Gorakhpur News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने नया गोरखपुर बसाने की तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए गोरखपुर- सोनौली व गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग के 60 गांवों को चिन्हित कर सर्वे का काम शुुरु किया जा चुका है। इसका प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा जा चुका है। नये इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को भी यही बनाने का प्रस्ताव है।
60 गांव चिन्हित
जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि नया गोरखपुर बसाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए 60 गांवों को चिन्हित कर लिया गया है। गांवों के सर्वे के लिए राजस्व विभाग की टीम किसानों से बातचीत कर रही है। अधिग्रहण की धनराशि मिलते ही अधिग्रहण शुरु कर दिया जाएगा।
बजट में मिल सकती है जमीन अधिग्रहण के ले धनराशि
नया गोरखपुर बसाने के लिए बुधवार को पेश होने वाले बजट में जमीन अधिकग्रहण के लिए धनराशि मिल सकती है।
फोरलेन से सटे गांवों को प्राथमिकता
इसमें बरगदवां रोड के कुछ गांवों के साथ ही गोरखपुर-टिकरिया-महराजगंज मार्ग पर करीब 25 गांव व पिपराइच-कुसम्ही क्षेत्र के 35 गांव शामिल हैं। गोरखपुर-टिकरियागंज-महराजगंज मार्ग के कुछ गांवों की सूची लेखपाल को दे दी गयी है। अधिकतर गांव जंगल कौड़िया व जगदीशपुर फोरलेन के आस-पास होंगे।
मिलेंगी यह सुविधाएं
जीडीए के मुताबिक, नया गोरखपुर में हर तरीके की सुविधाएं मिलेंगी। यहां एक अत्याधुनिक टाउनशिप विकसित करना है। इसके साथ ही शहर से जोड़कर इसे विकसित करना है। इसी नया गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications