New Electric Buses: शहर के बाहर के सफर को भी सुहाना बनाएंगी इलेक्ट्रिक बसें,सीएम करेंगे शुभारंभ
गोरखपुर शहर में इलेक्ट्रिक बसों के सफल संचालन के बाद नगर निगम इलेक्ट्रिक बसों के रुट में विस्तार की योजना बना रहा है। अब जल्द ही शहर के बाहरी क्षेत्र मोतीराम अड्डा,महावीर छपरा,देवरिया बाईपास से चिड़ियाघर,सहारा स्टेट होकर

गोरखपुर,19 जुलाई: गोरखपुर शहर में इलेक्ट्रिक बसों के सफल संचालन के बाद नगर निगम इलेक्ट्रिक बसों के रुट में विस्तार की योजना बना रहा है। अब जल्द ही शहर के बाहरी क्षेत्र मोतीराम अड्डा,महावीर छपरा,देवरिया बाईपास से चिड़ियाघर,सहारा स्टेट होकर मिर्जापुर तक इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों का सफर सुहाना बनाएंगी।जल्द ही सीएम योगी हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे।
वर्तमान समय में गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन रूटों पर 15 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। एसी होने की वजह से इन बसों में यात्रा करना काफी सुविधाजनक और आरामदायक है। इस वजह से यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है।इससे शहर में यातायात सुगम हुआ है।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि नई रुटों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन रूटों पर चलने वाली बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी नगर निगम में 10 और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो रही हैं। इन बसों के लिए रूट भी निर्धारित कर लिया गया है। ये बसें अलग-अलग तीन रूटों पर गोरखपुर से मोतीराम अड्डा, महावीर छपरा और मिर्जापुर बाजार तक जाएंगी।
यह होगा रुट
गोरखपुर, खोराबार, जंगल सिकरी, बनसप्ती, कड़जहा चौराहा होते हुए मोतीराम अड्डा तक
गोरखपुर, नौसड़, एकला बाजार, सेंवई बाजार होते हुए महावीर छपरा तक
गोरखपुर देवरिया बाईपास तिराहा (अमर उजाला चौराहा) से बुद्ध विहार पार्ट सी, चिड़ियाघर, सहारा इस्टेट व सिक्टौर चौराहा होते हुए मिर्जापुर बाजार तक












Click it and Unblock the Notifications