पुरट्चि तलैवर डा.एम.जी.रामचन्द्रन सेण्ट्रल-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस में लगा नया रैक
NER Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 16093/16094 पुरट्चि तलैवर डा.एम.जी.रामचन्द्रन सेण्ट्रल (चेन्नई)-लखनऊ जं0-पुरट्चि तलैवर डा.एम.जी.रामचन्द्रन सेण्ट्रल (चेन्नई) द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ियों के आई.सी.एफ. रेक को आधुनिक एल.एच.बी. रेक से बदला जायेगा। ये गाड़ियाँ आधुनिक एल.एच.बी. रेक से चलाई जायेंगी।
फलस्वरूप 16093/16094 पुरट्चि तलैवर डा.एम.जी.रामचन्द्रन सेण्ट्रल (चेन्नई)-लखनऊ जं0- पुरट्चि तलैवर डा.एम.जी.रामचन्द्रन सेण्ट्रल (चेन्नई) द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ियों में 26 जुलाई,2025 से पुरट्चि तलैवर डा.एम.जी.रामचन्द्रन सेण्ट्रल (चेन्नई) से तथा 28 जुलाई,2025 से लखनऊ जं0 से संशोधित रेक संरचना के अनुसार वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा पार्सल यान के 01 कोच सहित कुल 19 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 20 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा को निगरानी के दौरान गाड़ी सं0 13019 में 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त उक्त नाबालिग लड़के को चाइल्ड लाइन, गोण्डा को सुपुर्द किया गया। 20 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट को निगरानी के दौरान गाड़ी सं0 12562 में 04 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। उक्त नाबालिग लड़की को चाइल्ड लाइन, बलिया को सुपुर्द किया गया। 20 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गाजीपुर सिटी द्वारा स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 02 पर एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने पर महिला यात्रियों की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराया गया जिसके पश्चात महिला ने 01 पुत्री को जन्म दिया।












Click it and Unblock the Notifications