Ner Gorakhpur News: दादर - बलिया स्पेशल ट्रेन को लेकर आई यह नई अपडेट, देखें डिटेल
Indian Railway News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा सामान्य श्रेणी के रेलयात्रियों की सुविधा हेतु 01025/01026 दादर-बलिया-दादर एवं 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी का 01 कोच स्थाई रूप से निम्नवत लगाया जायेगा।
01025/01026 दादर-बलिया-दादर विशेष गाड़ी में दादर से 08 सितम्बर,2025 से तथा बलिया से 10 सितम्बर,2025 से
शयनयान श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी का 01 कोच स्थाई रूप से लगाया जायेगा।
इसी प्रकार 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी में दादर से 06 सितम्बर,2025 से तथा गोरखपुर से 08
सितम्बर,2025 से शयनयान श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी का 01 कोच स्थाई रूप से लगाया जायेगा।

संशोधित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07,
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications