Indian Railway News: मथुरा-कासगंज मेला स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या
NER Gorakhpur Latest News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा मथुरा में लगने वाले गुरू पूर्णिमा मेला एवं गोवर्धण परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 05314/05313 मथुरा-कासगंज-मथुरा मेला विशेष गाड़ी का संचलन मथुरा एवं कासगंज से 05 से 12 जुलाई, 2025 तक 08 फेरों के लिए तथा 05316/05315 कासगंज-मथुरा-कासगंज मेला विशेष गाडी का संचलन कासगंज एवं मथुरा से 06 से 13 जुलाई 2025 तक 08 फेरों के लिए निम्नवत किया जायेगा।
05314 मथुरा-कासगंज मेला विशेष गाड़ी 05 से 12 जुलाई, 2025 तक मथुरा जं. से 14.15 बजे प्रस्थान कर मथुरा छावनी से
14.30 बजे, हाथरस सिटी से 15.07 बजे, सिकन्दरा राव से 15.33 बजे तथा मरहरा से 15.43 बजे छूटकर कासगंज 16.20 बजे
पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05313 कासगंज-मथुरा मेला विशेष गाड़ी 05 से 12 जुलाई, 2025 तक कासगंज से 16.50 बजे प्रस्थान
कर मरहरा से 17.04 बजे, सिकन्दरा राव से 17.22 बजे, हाथरस सिटी से 17.52 बजे तथा मथुरा छावनी से 18.50 बजे छूटकर
मथुरा जं. 19.35 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस सहित देखें इन ट्रेनों की सीट उपलब्धता, यहां है पूरी लिस्ट
इस गाड़ी के रेक संरचना में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 एवं एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।
05316 कासगंज-मथुरा मेला विशेष गाड़ी 06 से 13 जुलाई, 2025 तक कासगंज से 00.30 बजे प्रस्थान कर मरहरा से 00.45 बजे,
सिकन्दरा राव से 01.07 बजे, हाथरस सिटी से 01.48 बजे तथा मथुरा छावनी से 03.00 बजे छूटकर मथुरा जं. 03.15 बजे
पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05313 मथुरा-कासगंज मेला विशेष गाड़ी 06 से 13 जुलाई, 2025 तक मथुरा जं. से 04.50 बजे प्रस्थान
कर मथुरा छावनी से 05.05 बजे, हाथरस सिटी से 05.53 बजे, सिकन्दरा राव से 06.15 बजे तथा मरहरा से 06.35 बजे छूटकर
कासगंज 07.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी के रेक संरचना में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, एस.एल.आर. का 01 तथा एस.एल.आर. डी. के 01 कोचों सहित कुल 12
कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications