Ner Gorakhpur: करनैल गंज - घाघरा घाट तीसरी लाइन का निर्माण कार्य हुआ पूरा, होंगे ये फायदे

NER Gorakhpur Latest News Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे पर यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुये आधारभूत संरचना एवं रेल सम्पर्क को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ मण्डल के बुढ़वल-गोण्डा तीसरी लाइन परियोजना के अन्तर्गत करनेैल गंज-घाघरा घाट के मध्य तीसरी लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में गोंडा-बुढ़वल खंड (61.72 किमी.) पर तीसरी रेल लाइन निर्माण के द्वितीय चरण में करनैलगंज-घाघरा घाट (21.77 किमी.) का 25,000 वोल्ट ए.सी क्षमता के नई विद्युतकर्षण लाइन युक्त तीसरी रेल लाइन खण्ड के संरक्षा परीक्षण के पहले दिन 03 जुलाई,2025 को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वाेत्तर परिमंडल, प्रणजीव सक्सेना द्वारा पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण ओ.पी.सिंह, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार, मुख्य इंजीनियर/टीएमसी संजय यादव, मुख्य इंजीनियर (निर्माण) अखिलेश त्रिपाठी तथा मंडल रेल प्रबन्धक/लखनऊ गौरव अग्रवाल समेत मंडल व निर्माण संगठन के अधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने घाघरा घाट रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के मानक के अनुरूप सेफ्टी अभिलेखों, यार्ड प्लान, स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, सिगनलिंग, बर्थिंग ट्रैक बैलास्ट, फाउलिंग मार्क, पैनल इन्टरलॉकिंग, बैटरी रूम, रिले रूम आदि का संरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया तथा स्टेशन मास्टर से संरक्षा संबंधी प्रश्न पूछकर संरक्षा कार्य कुशलता परखी। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली से घाघरा घाट - करनैलगंज रेल खण्ड के मध्य बनी तीसरी नई लाइन का संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान सक्सेना ने घाघरा घाट-जरवल रोड स्टेशनों के मध्य एलएचएस का संरक्षा निरीक्षण किया तथा जरवल रोड स्टेशन पर मानकों के अनुरूप स्टेशन यार्ड, अधीक्षक कार्यालय, पैनल रूम, रिले रूम, बैटरी रूम तथा स्टेशन वर्किंग रुल के अपडेशन व नई रेलवे लाइन का व्यापक निरीक्षण किया।

इसी क्रम में जरवल रोड-करनैलगंज स्टेशनों के मध्य समपारों का संरक्षा निरीक्षण किया तथा कार्य प्रणाली के अनुरुप सभी गेट मैनो की कार्यशीलता एवं संरक्षा सजगता को परखा। रेल संरक्षा आयुक्त ने सरयू स्टेशन पर मानकों के अनुरूप स्टेशन यार्ड, अधीक्षक कार्यालय, पैनल रूम, रिले रूम, बैटरी रूम तथा स्टेशन वर्किंग रुल के अपडेशन व नई रेलवे लाइन का व्यापक निरीक्षण किया और संरक्षा के सभी बिन्दुओं को परखा। निरीक्षण के दूसरे दिन 04 जुलाई, 2025 को सरयू-करनैलगंज के मध्य रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा संरक्षा निरीक्षण किया जाएगा तथा करनैलगंज-घाघरा घाट के मध्य स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा।

इस तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी तथा मांग के अनुरूप अधिक संख्या में तीव्र गति से गाड़ियाँ चलाई जा सकेंगी, जिससे यात्री एवं मालगाड़ियों का संचलन और अधिक सुचारू रूप से होगा तथा समय-पालन में और सुधार होगा। इससे मालगाड़ियों के संचलन समय में कमी आयेगी जो व्यापारियों एवं उद्यमियों के उपयोगी सिद्ध होने के साथ रेल राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। इस परियोजना से स्थानीय सामाजिक एवं आर्थिक विकास होगा तथा कृषि, व्यापार, वाणिज्य, पर्यटन तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा जैसे अन्य क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी तथा यात्री टेªनों का परिचालन बढ़ाने में मदद मिलेगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

नवनिर्मित बुढ़वल-गोण्डा (61.72 किमी.) के मध्य करनैेलगंज-घाघरा घाट (21.77 किमी.) नई विद्युतीकृत तीसरी लाइन पर रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा संचलन की अनुमति मिल जाने के उपरान्त यात्रियों एवं स्थानीय जनता का को इसका विशेष लाभ मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+