Indian Railway News: आजादी का जश्न स्वच्छता संकल्प के साथ रेलवे ने की यह खास पहल

NER Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा देश की आजादी का जश्न स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय रेल पर मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के प्रथम चरण के दसवें दिन पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों पर स्वच्छता सम्बन्धी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह अभियान रेलवे की कार्यप्रणाली के सभी क्षेत्रों जैसे- स्टेशनों, ट्रेनों, कालोनियों, कार्यालयों, डिपो एवं कारखानों आदि में स्वच्छता के प्रति हमारे प्रयासों को सार्थक करेगा साथ ही रेलकर्मियों एवं यात्रियों के बीच जागरूकता को भी बढ़ावा देगा।

इसी क्रम में, लखनऊ मंडल पर 10 अगस्त, 2025 को गोरखपुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोंडा, ऐशबाग एवं लखनऊ जं. स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत स्टेशनों पर कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षकों ने संविदा कर्मचारी एवं स्टेशन पर कार्यरत रेल कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता सम्बन्धी स्लोगन, पोस्टर एवं बैनर के साथ एक जन जागरूकता रैली निकाली। बस्ती स्टेशन पर गहन साफ-सफाई की गई।

ner

वाराणसी मंडल के छपरा स्टेशन पर सफाई मित्रों हेतु 'स्वास्थ्य जाँच शिविर' का आयोजन किया गया। सभी प्रमुख स्टेशनों पर सफाई मित्रों हेतु 'स्वच्छता कार्यशाला' आयोजित की गई। साथ ही स्वच्छ आहार कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मंडल के स्टेशनो एवं कार्यालयों में प्रभात फेरी निकालकर एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों और रेल कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में वाराणसी सिटी स्टेशन पर सफाई मित्रों हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। विशेष सफाई अभियान चलाकर कार्यालयों, प्रसाधनों एवं प्रतीक्षालयों की गहन साफ-सफाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+