Nagar Nikay Chunav 2023: 'योगी जी के लिए सब कुछ न्योछावर', कह कर पार्टी के बागियों ने वापस लिया पर्चा

गोरखपुर नगर निकाय चुनाव में बागी हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी से मुलाकात के बाद अपना फैसला बदल दिया है।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर सीएम सिटी में सरगर्मी काफी बढ़ गयी है। गोरखपुर बीजेपी के कई कार्यकर्ता टिकट बंटवारे से अंसतुष्ट थे और पार्टी के खिलाफ पर्चा भी दाखिल कर चुके थे। लेकिन सीएम योगी के गोरखपुर आगमन होते ही इन बागियों ने अपने फैसले बदल दिए और नामांकन वापस ले लिया है। नगर निगम के 80 वार्ड के लगभग 74 बागी प्रत्याशी इसमें शामिल हैं।

सीएम योगी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए थे। गुरुवार को सीएम ने कुछ बागी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आगामी समय में सभी को बड़ी जिम्मेदारी का सीएम ने आश्वासन दिया। सीएम से मिलने के बाद बागियों ने चुनाव लड़ने का अपना फैसला बदल दिया। सीएम ने बुधवार को ही इन बागियों की सूची तलब की थी। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बागी सीएम ने मिलने पहुंचे थे। इसके बाद सीएम ने प्रदेश उपाध्यक्ष, महानगर उपाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर चर्चा की एंव आवश्यक निर्देश दिए।

महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि सीएम से मुलाकात के बागी प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। सभी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं। पिपराइच में निवर्तमान चेयरमैन जितेंद्र कुमार जायसवाल ने भाजपा का बागी होकर नामांकन किया था। उन्होंने पर्चा वापस ले लिया। इसी तरह कई चेयरमैन पद प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस लिया है।

Recommended Video

    गोरखपुर: जनपद में मिले 33 नए संक्रमित मरीज, स्वास्थ विभाग ने जारी किया गाइडलाइन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+