केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद रवि किशन,वंदे भारत चलाने की मांग की
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।इस दौरान सांसद ने केंद्रीय मंत्री से गोरखपुर में चल रहे विकास कार्य की चर्चा की एंव फ्लाईओवर,ट्रेनों का संचालन सहित कई अन्य च

गोरखपुर,18 जुलाई: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।इस दौरान सांसद ने केंद्रीय मंत्री से गोरखपुर में चल रहे विकास कार्य की चर्चा की एंव फ्लाईओवर,ट्रेनों का संचालन सहित कई अन्य चीजों की मांग की। केंद्रीय रेलमंत्री ने सांसद की मांग पर विचार करते हुए जल्द से जल्द उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।
विकास मेरी प्राथमिकता सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर की जनता व यहां का विकास मेरी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में यहां लगातार विकास के नए किर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। इसी क्रम में आज मैंने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर यहां के विकास को गति देने वाली अन्य चीजों की मांग की। गोरखपुर देश व प्रदेश का उभरता हुआ बेहतरीन शहर है।यह नेपाल व कई प्रदेशों को प्रभावित करता है।लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं। अत: मैंने वंदे भारत एक्सप्रेस, दुरंतो एसी सुपरफास्ट व राजधानी सुपरफास्ट दिल्ली से गोरखपुर तक चलाने की मांग की है। केंद्रीय रेल मंत्री से गोरखपुर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई।
रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
सांसद रवि किशन ने कहा कि सभी मांगो को संज्ञान में लेते हुए रेल मंत्री ने जल्द से जल्द उनके क्रियान्वन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और मुझसे इसमें जो कुछ हो सकेगा मैं करुंगा।
सांसद की मांगे - गोरखपुर से नई दिल्ली तक एक बंदे भारत सुपरफास्ट, दुरंतो एसी सुपरफास्ट व राजधानी सुपरफास्ट का हो संचालन।
- गोरखपुर से देहरादून एक्सप्रेस को हो प्रतिदिन नियमित।
- गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस हो प्रतिदिन नियमित ।
- गोरखपुर छावनी कैंट रेलवे स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य।
- पिपराइच रेलवे स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग पर डबल लेन रेल ओवर ब्रिज फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण ।
- गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करने के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के विकास हेतु गोरखा सैनिक रिक्रूटमेंट डिपो गोरखपुर की 7790 वर्ग मीटर भूमि को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को हस्तांतरित किए जाने के संबंध में।
- ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय को उचितकृत कर मेडिकल कॉलेज के रूप में परिवर्तन करने के संबंध में।












Click it and Unblock the Notifications