सांसद रवि किशन ने परंपरागत मछुआरे 'संरक्षण व कल्याण' निजी विधेयक संसद में किया पेश
Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को संसद में परंपरागत मछुआरे संरक्षण व कल्याण निजी विधेयक पेश किया। इस विधेयक में निषाद समाज के लिए कई सुविधाओं की मांग की गई है।
सांसद रवि किशन ने कहा कि देश में मछुआरों समाज को संरक्षण देने की आवश्यकता है। यह समाज कई वर्षों से कई सुविधाओं को हकदार है। इनके जीवन बीमा कवर, स्वास्थ्य देखभाल,उनके बच्चों के लिए शैक्षणिक सुविधाओं सहित कल्याणकारी उपायों और उससे संबंधित या उसके आनुषंगिक विषयों का उपबंध करना आवश्यक है।

सांसद ने कहा कि आज संसद में इन सभी तथ्यों पर ध्यान आकर्षित करते हुए विधेयक पेश किया। सांसद ने कहा कि बहुत सारे मछुआरे आज भी ऐसे हैं जिनकी आय का श्रोत परंपरागत मछली पेशा ही है। ऐसे में इनकी सुरक्षा, विकास और सुविधाओं को हर हाल में बढ़ना चाहिए।
सांसद ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं मत्स्य पालन या इस समाज से जुड़ी हुई हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार में सभी वर्गो का विशेष उत्थान हुआ है। सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में पीएम व सीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत कई सुविधाएं इस समाज को दी जा रही है। आगे भी सरकार की कई योजनाएं इस समाज के हित में कार्य करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications