विपक्ष डरी हुई है, हार का डर सता रहा है मैं इन धमकियों से...., रवि किशन ने दिया जवाब

Ravi Kishan News Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी सिनेमा के स्तंभ रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी बिहार के रहने वाले अजय यादव ने दी है। उसने रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फोन कर यह धमकी दी। धमकी मिलने के बाद सांसद रवि किशन का बयान सामने आया है जिसमें वह विपक्ष पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं।

विपक्ष डरा हुआ है

सांसद रवि किशन ने कहा कि जो लोग मुझे डराने का काम कर रहे हैं वो कान खोलकर सुन लें मै किसी से डरने वाला नहीं हूं। बिहार चुनाव प्रचार के लिए जाता रहूंगा। यह विपक्ष की चाल है। विपक्ष डरा हुआ है। उसे हार का भय सता रहा है। बिहार में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।

ravi kishan

जेकर नाथ भोले नाथ ...

सांसद रवि किशन ने कहा कि मै ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। ऐसे लोगों से सिर्फ यही कहूंगा जिसके ऊपर भोलेनाथ का हाथ है उसे डरने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने यह धमकी दी है बिहार सरकार उन्हें किसी कीमत पर छोड़ेगी नहीं। किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा।

सांसद रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने बताया कि सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी का फोन आता है। वह उन्हें गाली भी दे रहा होता है। धमकी देने वाला आरा जिले का रहने वाला बताता है। जवनिया गाँव का निवासी अजय कुमार यादव खुद को बताता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+