UP: केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिले रवि किशन, गोरखपुर के लिए मांगी यह बड़ी सौगात

गोरखपुर महानगर के नवीनीकरण के लिए सांसद रवि किशन ने गुरुवार को दिल्ली में हरदीप सिंह पुरी से मुलकात की।

ravi

Ravi Kishan News Gorakhpur: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने गोरखपुर महानगर का नवीनीकरण कायाकल्प कराने के साथ- साथ सुनियोजित अत्याधुनिक गोरखपुर महानगर विकसित करने की मांग की।

गोरखपुर महानगर का हो नवीनीकरण
सांसद ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भौगोलिक दृष्टि से पूर्वांचल का गोरखपुर क्षेत्र नेतृत्वकर्ता के रुप में उभर रहा है। गोरखपुर शिक्षा, चिकित्सा,पर्यटन हब के रुप में विकसित हुआ है। गोरखपुर के चारों तरफ रिंग रोड व फोरलेन का जाल होने से इसका तेजी से विस्तार हुआ। अनुमान के मुताबिक, अगले पांच सालों में 35 फीसदी आबादी शहर में निवास करेगी। इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के अर्थव्यवस्था के ग्रोथ को वन ट्रिलियन डालर पहुंचने और अत्याधुनिक कनेक्टिविटि के साथ वाणिज्यिक एंव व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने तथा नियोजित आवासीय क्षेत्र विकसित करने हेतू सुनियोजित अत्याधुनिक गोरखपुर महानगर विकसित करना नितान्त आवश्यक है।

नया रुप होगा गोरखपुर का
सांसद ने कहा कि आधुनिक रोड, रेल, मेट्रो, हवाई कनेक्टिविटि के साथ सुनियोजित वाणिज्यिक एंव व्यवसायिक विशेष क्षेत्र के साथ नई सिटी जिसमें हाईटेक कन्वेशन कम एग्जीबिजन सेंटर, स्टार होटल, अत्याधुनिक मॉल, रिसोर्ट, बैकेटहाल, बिजनेस हाल, स्कूल, कॉलेज, हरित आवासीय कॉलोनी एंव इंटीग्रेटेड बेस्ट मैनेजमेंट के साथ- साथ स्मार्ट सिटी, फिल्म सिटी, मेडिसिटी, आदि सुविधाओं के साथ नया गोरखपुर महानगर विकसित किया जाता है तो गोरखपुर महानगर का एक नया व अद्भुत रुप सामने होगा।

देश के नगरों की सुधरी स्थिति
सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में पूरे देश में नगरों की स्थिति में सुधार हुआ है।पूरी उम्मीद है कि जल्द ही गोरखपुर का नवीनीकरण जल्द होगा। प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का तेजी के साथ विकास हो रहा है। आज कई क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रत्येक क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है।

Recommended Video

    गोरखपुर: जयंती पर याद किए गए डॉ. लोहिया, सपाइयों ने चित्र पर किया माल्यार्पण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+