Mt Kilimanjaro की चोटी पर गोरखपुर के नीतीश ने फहराया तिरंगा, कहा- अब ऑस्ट्रेलिया की ऊंची चोटी को करूंगा फतह

Mountaineer Nitish Singh, गोरखपुर। 25 जनवरी की रात जब हिंदुस्तान के लोग अपने घरों में सो रहे थे तब पर्वतारोही नीतीश सिंह अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई कर रहे थे। शरीर जमा दने वाला माइनस 20 डिग्री का तापमना भी नीतीश के हौसलों को नहीं डिगा सका। नीतीश ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6:50 मिनट पर सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर नीतीश गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका जोरदार स्‍वागत हुआ।

Recommended Video

    Mt Kilimanjaro की चोटी पर गोरखपुर के नीतीश ने फहराया तिरंगा
    BBA द्वितीय वर्ष का छात्र है नीतीश

    BBA द्वितीय वर्ष का छात्र है नीतीश

    नीतीश सिंह (23) गोरखपुर जिले के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के रहने वाले हैं। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल्ल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की, फिलहाल वह गोरखपुर विश्वविद्यालय से बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। बता दें कि 14 जनवरी को इस अभियान के लिए पर्वतारोही नीतीश को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत का गौरव तिरंगा झंडा देकर माउंट किलिमंजारो को फतह करने के लिए रवाना किया था। नीतीश सिंह गोरखपुर से 17 तारीख को अपने मिशन के लिए निकल चुके थे।

    20 से 150 की रफ्तार से चल रही थीं हवाएं

    20 से 150 की रफ्तार से चल रही थीं हवाएं

    नीतीश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 19 जनवरी को वह अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया शहर पहुंचे। इसके बाद इन्होंने 23 जनवरी को अफ्रीका के सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई की शुरुआत की। वह 25 जनवरी को माउंट किलिमंजारो के बेस कैंप तक पहुंच गए थे। 25 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे नीतीश माउंट किलिमंजारो को फतह करने के लिए निकल चुके थे। रात के समय ऊपर की चोटी पर करीब 120 से 150 की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

    नीतीश ने नहीं मानी हार, चोटी पर फहराया तिरंगा

    नीतीश ने नहीं मानी हार, चोटी पर फहराया तिरंगा

    नीतीश ने बताया कि लक्ष्य को फतह करना उनके लिए बहुत ही जरूरी था, चढ़ाई करते समय बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माइनस 20 डिग्री तापमान होने की वजह से उंगलियां पूरी तरह से जम गई थी, वह अभी भी पूर्ण रूप से काम नहीं कर रही हैं। लेकिन नीतीश ने हार नहीं मानी और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6:50 पर अफ्रीका के सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का गौरव तिरंगा फहराया।

    जिंदगी में कहना चाहिए कुछ एक्स्ट्रा

    जिंदगी में कहना चाहिए कुछ एक्स्ट्रा

    युवाओं को लिए आइडियल बन चुके नीतीश ने कहा कि जिंदगी में कुछ न कुछ एक्स्ट्रा करना चाहिए। जिंदगी में किसी चीज का लक्ष्य आपने बनाया है, तो उसे आप जरूर पूरा कर सकते हैं। खुद पर भरोसा रखना चाहिए क्‍योकि हर एक चीज मुमकिन है। बस थोड़ा वक्त लगता है। नीतीश सिंह ने बताया कि अब मेरा अगला लक्ष्य विश्व की सातों सबसे ऊंची पहाड़ियों को फतह करने का है। जिसे वे अगले दो वर्षो में पूरा करेंगे। उनका अगला लक्ष्‍य ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची पहाड़ी माउंट कोज़िअस्को को फतेह करना है।

    अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा

    अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा

    1. 2016 में दिल्ली में 1 साल का प्रशिक्षण लिया।
    2. 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
    3. 2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।
    4. 2019 अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16600 फीट।
    5. 2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
    6. 2020 उत्तराखंड में स्थित पीनट चोटी 9000 फीट
    7. 2020 माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19081 फिट।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+