MMMUT: ड्रोन तकनीक को लेकर छात्रों ने दी यह खास जानकारी, ऐसे होगा बदलाव
MMMUT News Gorakhpur: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 1-2 नवंबर, 2025 को "ड्रोन तकनीक और उसके उपयोग" विषय पर 2 दिवसीय "फाल्कन ग्रिड" नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को ड्रोन की संरचना, कार्यप्रणाली और उसके विविध उपयोगों के बारे में विस्तार से बताया गया। यह कार्यक्रम रोबोटिक्स क्लब, तकनीकी उप परिषद एवं छात्र क्रियाकलाप परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया था।
कार्यशाला में तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने बताया कि ड्रोन तकनीक आज के युग की सबसे तेज़ी से विकसित होती तकनीक है। इसका उपयोग कृषि, रक्षा, चिकित्सा, सर्वेक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे अनेक क्षेत्रों में किया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन असेंबलिंग और उड़ान का प्रत्यक्ष अनुभव भी प्रदान किया गया | विद्यार्थी प्रशिक्षकों ने ड्रोन के सेंसर, कैमरा नियंत्रण और सुरक्षा प्रोटोकॉल से संबंधित जानकारी साझा की।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए माननीय कुलपति प्रो० जे० पी० सैनी के द्वारा पथप्रदर्शन और छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो० बी० के० पांडेय के द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया गया|

डॉ. बी के शर्मा (समन्वयक, तकनीकी उप परिषद), डॉ. पल्लव गुप्ता (प्रभारी, तकनीकी उप परिषद), डॉ. विजय शंकर चौधरी (संकाय सलाहकार, रोबोटिक्स क्लब) एवं डॉ. प्रिंस कुमार सिंह (संकाय सलाहकार, रोबोटिक्स क्लब) के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्मपन्न हुआ।












Click it and Unblock the Notifications