MMMUT News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह होगा इस दिन, यह है पूरा शेड्यूल
MMMUT Gorakhpur Dikshānt Samāroh Latest News Hindi Uttar Pradesh: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर का दशम दीक्षांत समारोह दिनांक 26 अगस्त 2025, मंगलवार को विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। दशम दीक्षांत समारोह से सम्बंधित प्रमुख सूचनाएँ निम्नलिखित हैं:
कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल जी दशम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो), बेंगलुरु के अध्यक्ष एवं अन्तरिक्ष विभाग, भारत सरकार के सचिव डॉ. वी. नारायणन जी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित होंगे एवं दीक्षांत भाषण देंगे।
मुख्य अतिथि डॉ. वी नारायणन को दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय की डॉक्टर ऑफ़ साइंस (D.Sc.) की मानद उपाधि से विभूषित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार आशीष पटेल जी उपस्थित होंगे।

विशेष अतिथि के रूप में पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक एवं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र (इलेक्ट्रिकल इंजी., 1987) श्री युगेश कुमार दीक्षित जी उपस्थित रहेंगे।
समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की सभा (यूनिवर्सिटी कोर्ट), प्रबंध बोर्ड, विद्या परिषद्, वित्त समिति, परीक्षा समिति के सदस्यगण की भी उपस्थिति रहेगी।
समारोह में कुल 1473 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी| उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों में बी टेक के 1064, बी बी ए के 70, बी फार्म के 65, एम टेक के 46, एम बी ए के 72, एम सी ए के 68, एम एस सी के 44, एवं पी एच डी के 44 विद्यार्थी शामिल होंगे।
इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय पहली बार बी फार्म की उपाधि प्रदान करेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कुल 45 स्वर्ण पदकों से विभूषित किया जाएगा। इनमें 3 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 19 कुलपति स्वर्ण पदक सहित 23 प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल हैं।
विश्वविद्यालय पहली बार 3 कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान करेगा| इसके पूर्व तक मात्र 01 कुलाधिपति स्वर्ण पदक बी टेक के सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थी को प्रदान किया जाता था| इस वर्ष 3 कुलाधिपति स्वर्ण पदक क्रमशः निम्न विद्यार्थियों को दिये जाएँगे (i) चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता मृडानी त्रिपाठी, बी फार्म. को, (ii) तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता ऋद्धि वैश्य, बी बी ए को, एवं (iii) परास्नातक पाठ्यक्रमों की सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता अर्चना आनंद, एम टेक, वी एल एस आई को।
कुल 21 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएँगे जिनमें 11 छात्र एवं 10 छात्राएं सम्मिलित हैं| विभिन्न पाठ्यक्रमों में द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को रैंक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा|
बी टेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के टॉपर दिव्यांश तिवारी को सर्वाधिक 5 स्वर्ण पदक (कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री मुन्नी लाल जैन स्मृति स्वर्ण पदक, श्री रोमेश चंद्रा एवं श्रीमती किशोरी देवी स्वर्ण पदक, आर एस सिंह एम ई '69' स्वर्ण पदक, और क्लास ऑफ़ 1994 स्वर्ण पदक) प्रदान किये जाएँगे।
बी टेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की छात्रा आस्था सिंह सचान को बी टेक की सभी शाखाओं में छात्राओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए स्व. श्रीमती लीलावती देवी स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
बी टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा यशस्वी चान्द्वारिया को बी टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्राओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए स्व. श्री जसवंत लाल कालरा एवं स्व. श्रीमती जनक कालरा स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह का सजीव प्रसारण विश्वविद्यालय के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स क्रमशः यूट्यूब, एक्स, एवं फेसबुक पर किया जाएगा।
कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के समारोह स्थल आगमन पर विवि के एनसीसी कैडेट उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर प्रस्तुत करेंगे।
कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं विशेष अतिथि समारोह स्थल पर पहुँचने के बाद दीक्षांत परिधान धारण करेंगे और शैक्षणिक शोभायात्रा के साथ सभागार में प्रवेश कर स्थान ग्रहण करेंगे| शैक्षणिक शोभायात्रा निम्नक्रम में सभागार में प्रवेश करेगी: -
शैक्षणिक शोभायात्रा के सभागार में विराजमान होने के उपरांत विद्यार्थी वन्दे मातरम तथा कुलगीत प्रस्तुत करेंगे| इसके बाद माननीया कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं विशेष अतिथि का स्वागत किया जाएगा जिसके पश्चात माननीय कुलाधिपति महोदया द्वारा दीक्षांत समारोह के औपचारिक आरम्भ की घोषणा की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान कुलपति महोदय द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं विवि की प्रगति आख्या प्रस्तुत की जाएगी| इसके बाद कुलाधिपति की अनुमति से कुलपति महोदय उपाधि प्राप्तकर्ता छात्रों को दीक्षोपदेश देंगे एवं उपाधियाँ प्रदान करेंगे।
विश्वविद्यालय की शोध छात्रा श्रीमती मीनू सभी उपाधि प्राप्तकर्ताओं के शपथ दिलाएंगी| इसके उपरांत माननीया कुलाधिपति महोदया के कर कमलों से सभी उपाधि एवं अंकपत्र Digi Locker पर अपलोड करवाए जाएँगे| तत्पश्चात, पी एच डी उपाधि प्रमाणपत्र एवं स्वर्ण पदकों का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय एवं पॉवरग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के बीच 144 क्षमता के वातानुकूलित महिला छात्रावास के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे| इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत पॉवरग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी के अंतर्गत रु 13.67 करोड़ की वित्तीय सहायता से विश्वविद्यालय में एक महिला छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा जिसका नाम 'पॉवरग्रिड गर्ल्स हॉस्टल' होगा|
कार्यक्रम को माननीया कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं विशेष अतिथि संबोधित करेंगे| विवि के कुलसचिव द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को 10 Academic Excellence Award, Research Award, तथा Patent Award सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं विशेष अतिथि के कर कमलों से छात्रों की वार्षिक पत्रिका 'मालविका', हिंदी पत्रिका 'प्रवाह', चित्र पत्रिका 'कार्विंग्स', एवं पुस्तक 'योगपथ' का लोकार्पण होगा|
इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति महोदया द्वारा कुशीनगर जनपद के 10 आंगनबाड़ी केन्द्रों को आंगनबाड़ी किट का वितरण किया जाएगा तथा प्राथमिक विद्यालयों को राजभवन की तरफ से पुस्तकें भेंट की जाएंगी।
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों क्रमशः जंगल राम लखना, जंगल अयोध्या प्रसाद, जंगल बेलवार, डुमरी खुर्द, और रायगंज के 22 स्कूली बच्चे दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे| ये वे बच्चे होंगे जो दीक्षा उत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता घोषित किये गए थे| दीक्षा उत्सव के तीन विजेताओं को मंच से सम्मानित किया जाएगा| 10 स्कूली बच्चे पर्यावरण गीत प्रस्तुत करेंगे।
दीक्षा उत्सव के भाषण प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागी छात्रा सुहानी द्वारा भी दीक्षांत समारोह के दौरान भाषण दिया जाएगा|
दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने वाले उपाधि प्राप्तकर्ता छात्र उत्तरीय और टोपी पहनेंगे जिसका रंग निम्नवत होगा : -
बी टेक - मैरून
ii. एम टेक - फ़िरोजी
iii. पी एच डी- सफ़ेद
iv. एम सी ए- ग्रे
v. एम बी ए - नारंगी
vi. एम एस सी - हल्का बैंगनी
vii. बी बी ए - केसरिया
दीक्षांत समारोह की शैक्षणिक शोभायात्रा में सम्मिलित होने वाले गणमान्य अतिथि केवल उत्तरीय पहनेंगे जिसका रंग निम्नवत होगा: -
i. माननीय कुलाधिपति महोदया - Dark Red
ii. मा. कुलपति महोदय- Light Pink
iii. मुख्य अतिथि - Blue
iv. विशिष्ट अतिथि- Dark Pink
iv. कुलसचिव- Yellow
v. प्रबंध बोर्ड/ विद्या परिषद् के सदस्य/अधिष्ठाता/ विभागाध्यक्ष/ समस्त आचार्य Dark Brown
शैक्षणिक शोभा यात्रा निम्नलिखित क्रम में सभागार से प्रस्थान करेगी: -
31. दीक्षांत समारोह के उपरांत उसी दिन सायं 04:30 बजे से एक पृथक समारोह में उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशित करने वाले समस्त शिक्षकों एवं शोध छात्रों के पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा| इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल विभा दत्ता जी मौजूद रहेंगी|
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications