MMMUT: बीटेक में प्रवेश के लिए एमएमएमयूटी ने बढ़ाई तिथि,जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने 2022-23 सत्र के लिए बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।पूर्व में पंजीकरण की तिथि 24 अगस्त निर्धारित थी,
गोरखपुर,26अगस्त: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने 2022-23 सत्र के लिए बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।पूर्व में पंजीकरण की तिथि 24 अगस्त निर्धारित थी, लेकिन अभ्यर्थियों की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे बढ़ाने का निर्णय लिया है। जेईई मेन को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं।

प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एससी जायसवाल ने बताया कि बीटेक प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है।प्रवेश की तिथि पूर्व में 24 अगस्त थी जिसे बढ़ाते हुए 31अगस्त कर दी गई है। जेईई मेन को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं।उन्होंने ने बताया कि बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इंफार्मेशन टेक्नोलाजी एवं केमिकल इंजीनियरिंग में कुल 1047 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें 90 प्रतिशत सीटें प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए और 10 प्रतिशत सीटें अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध हैं। इन सीटों पर प्रवेश काउंसिलिंग के बाद दिया जाएगा।
बेहतर है भविष्य
बीटेक यानी बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (Bachelor Of Technology) देश का सबसे लोकप्रिय अंडर ग्रेजुएट कोर्स है जिसे हर साल स्टूडेंट द्वारा अपने करियर का हिस्सा बनाया जाता है। चार साल के इस कोर्स को इंजीनियरिंग के क्षेत्र का प्रवेश द्वार माना जाता है। इस कोर्स के बाद भविष्य में छात्रों को कई अवसर मिलते हैं ये अवसर नौकरी के क्षेत्र में तो मिलते ही हैं साथ ही हायर एजुकेशन के लिए भी यह एक बेहतर ऑप्शन है।












Click it and Unblock the Notifications