Gorakhpur : 26 सितंबर को होगा एमएमएमयूटी का दीक्षांत समारोह
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल ने अपनी सहमति दे दी है। दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को होगा।मुख्य अतिथि के नाम का फैसला भी जल्द कर लिया जाएगा।तिथि घोषित होने के
गोरखपुर,6 अगस्त: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल ने अपनी सहमति दे दी है। दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को होगा।मुख्य अतिथि के नाम का फैसला भी जल्द कर लिया जाएगा।तिथि घोषित होने के बाद से विश्वविद्यालय में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए कई समितियों को गठन किया जा रहा है।इसके साथ ही विश्वविद्यालय में पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए नो-व्हीकल डे मनायाय जाएगा।यह प्रत्येक माह के अंतिम शुक्रवार को यह मनाया जाएगा।

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बाताया कि दीक्षांत समारोह की तिथि को लेकर संदेह खत्म हो गया है।राजभवन ने दीक्षांत समारोह के लिए 26 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।तिथि मिलेन के बाद समारोह की तैयारियां तेज हो गयी हैं।इसके लिए कई समितियां गठित की गई हैं। मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. सुनील श्रीवास्तव की अगुवाई में कमेटी गठित कर दी है। यही कमेटी समारोह से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देगी। 24 उप समितियां गठित की गई हैं।मुख्य अतिथि के लिए तीन नामों का पैनल कुलाधिपति व राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। इसमें से एक नाम मुख्य अतिथि के लिए तय होगा।
नो व्हीकल-डे से पर्यावरण होगा स्वच्छ
एमएमएमयूटी ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की पहल शुरु की है। अब प्रत्येक माह के अंतिम शुक्रवार को विश्वविद्यालय में नो-व्हीकल डे मनाया जाएगा। अगस्त से यह निमय लागू हो गया है।इसके तहत किसी भी बाहरी वाहन को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी भी परिसर में पेट्रोल या डीजल वाले वाहनों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications