Gorakhpur News: घात लगाकर झाड़ी में बैठे थे बदमाश,व्यापारी के साथ कर दी यह वारदात
गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र के बायसी नाले के पास देर रात झाड़ी में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने व्यापारी की आंख में मिर्ची पाउडर डाल पौने दो लाख रुपये लूट लिए।बदमाशों ने पहले बाइक सवार व्यापारी को रोका और फिर उसकी आंख में
गोरखपुर,16सितंबर: गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र के बायसी नाले के पास देर रात झाड़ी में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने व्यापारी की आंख में मिर्ची पाउडर डाल पौने दो लाख रुपये लूट लिए।बदमाशों ने पहले बाइक सवार व्यापारी को रोका और फिर उसकी आंख में मिर्ची पाउडर डाल इस घटना को अंजाम दिया।बदमाश फरार हैं।घटना की जानकारी बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसएसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गठित की गई हैं।

पैसा वसूल लौट रहे थे घर
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार वार्ड संख्या आठ के रहने वाले बलराम जायसवाल बिस्किट थोक व्यापारी हैं। गुरुवार की रात बलराम सोनबरसा बाजार में दुकानदारों से बकाया वसूलकर अपने चालक बंसहिया निवासी हरिओम गोंड के साथ बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में सरैया बाजार से आगे बायसी नाला के पास झाड़ी में छिपे चार नबापोश बदमाशों ने डंडा दिखाकर रोक लिया।एक बदमाश में उनकी आंख में मिर्ची पाउडर डालकर जेब में रखे 1.74 लाख रुपये व मोबाइल छीन लिया।उकसे बाद सभी फरार हो गए।
Gorakhpur News: नवरात्र पर बुक कराएं सपनों का आशियाना,जीडीए दे रहा यह उपहार
घटना की जानकारी होते ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ चौरी चौरा व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
पिछले साल भी गोरखपुर में एक इसी तरह की घटना देखने को मिली थी।जिसमें तारामंडल इलाके में वरदायनी अस्पताल के पास बदमाशों ने सीएमएस कंपनी के कर्मचारी की आंख में मिर्च पाउडर डालकर 5.28 लाख रुपये लूट लिए थे। तीन अलग अलग फर्मों से रुपये लेकर एसबीआई में जमा करने कर्मचारी जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications