गोरखपुर: डॉक्टर ने शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे तो बदमाशों ने चला दी गोली

गोरखपुर के गगहा में एक अजीब मामला सामने आया है।यहां बदमाशों ने डॉक्टर पर सिर्फ इसलिए गोली चला दी कि उन्होंने बदमाशों को श

gorakhpur

गोरखपुर,20 जुलाई: गगहा इलाके के श्रीरामपुर गांव निवासी अजीत यादव बुधवार दोपहर हाटा स्थित अपने भाई के मेडिकल स्टोर से घर लौट रहे थे। गनगरी पुलिया से पहले घेवरपार रोड पर दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश डॉक्टर से शराब के लिए पैसा मांगने लगे। पैसा देने से मना करने पर दोनों युवक उनसे उलझ गए और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उनमें से एक युवक तमंचा निकाल कर डॉक्टर फर फायरिंग कर दी।

एक बदमाश को लोगों ने दौड़ाकर तमंचे के साथपकड़ लिया। पब्लिक ने पहले तो उसे पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान अहिरौली गांव निवासी भोलू पुत्र रामानंद के रुप में हुई। पुलिस उसके फरार साथी संतोष यादव की तलाश कर रही है।

गगहा पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Pink Dress में उर्वी ने दी क्यूट स्माइल, फैंस बोले- मार ही डालोगी क्या!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+