रवि किशन और मंत्री जितिन प्रसाद ने कयाकिंग बोटिंग का लिया लुत्फ

अब गोरखपुरवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब वह रामगढ़ताल झील में कयाकिंग यानी दो सीट वाली नाव का मजा ले सकेंगे।

boating in ramgarghtal gorakhpur

सीएम सिटी गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल में अब कायाकिंग बोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को मंत्री जितिन प्रसाद व सांसद रवि किशन ने बोटिंग करते हुए इसका शुभारंभ किया। एडीजी जोन ने भी बोटिंग की।आमजन के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। बोटिंग में एक साथ दो लोग सवार हो सकेंगे।सौ रुपये एक व्यक्ति की कीमत होगी।

पर्यटन को मिलेगा बढ़वा-
रामगढ़ताल गोरखपुर का प्रमुख पर्यटन केंद्र है।यहां प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोग आते हैं।ऐेसे में कयाकिंग बोटिंग चलने से एक तरफ जहां लोग इसका मजा ले सकेंगे वही सरकार को अच्छी आमदनी भी होगी।पर्यटन को और बढ़वा मिलेगा।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने कयाकिंग के लिए पांच बोट खरीदे हैं। बोट की कीमत करीब 30 हजार रुपये है। एक कयाक पर एक साथ दो लोग बैठ सकेंगे। इसके साथ सुरक्षा से जुड़े उपकरण भी होंगे। इस बोट को खुद चलाया जा सकता है।

जल्द चलेगी लग्जरी क्रूज-

जल्द ही रामगढ़ताल में लग्जरी क्रूज व फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध होगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।नवबंर माह तक लग्जरी क्रूज में पर्यटक रामगढ़ताल की सुंदरता देख सकेंगे। इसी तरह फ्लोटिंग रेस्त्रां के डिजाइन को भी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अनुमोदित कर दिया है। जल्द ही इसका भी संचालन शुरू हो जाएगा।करीब पांच करोड़ की लागत से ताल में संचालन के लिए ऑस्ट्रेलिया से क्रूज मंगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+