मस्जिद में बने कमरे में बंधक मिली 12 साल की छात्रा, रोते हुए बताई मौलवी की घिनौनी करतूत
गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में उर्दू पढ़ाने वाले एक मौलवी की घिनौनी करतूत सामने आई है। मौलवी कई दिनों से 12 साल की छात्रा से रेप कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा रहस्यमय ढंग से घर से गायब हो गई। परिजन उसे तलाश हुए मौलवी के घर तक पहुंचे, जहां बच्ची को बंधक बनाकर रखा गया था। ग्रामीणों ने मौलवी को पकड़कर पुलिस के हवाले का दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

मस्जिद में बने कमरे में बच्चों को उर्दू पढ़ाता था मौलवी
बैदौली, बड़हलगंज का रहने वाला मौलवी इमरान खां इलाके की एक मस्जिद में नमाज पढ़ता था। मस्जिद में रहकर ही अपने कमरे में बच्चों को उर्दू पढ़ाता था। 12 साल की बच्ची भी उसके पास उर्दू पढ़ने जाती थी। इस बीच बच्ची रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की।

मौलवी के कमरे में बंधक मिली बच्ची
एक दिन बाद लोगों को मौलवी के कमरे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। कमरा खुलवाया गया तो अंदर बच्ची बंधक बनाकर रखी मिली। लोगों ने तुरंत मौलवी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पूछताछ में बच्ची ने परिजनों को मौलवी के करतूत के बारे में जानकारी दी। बच्ची ने बताया कि मौलवी ने धमकी देकर उसने उसे अपने कमरे पर बुलाया था।

जेल भेजा गया मौलवी
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications