Indian Railway: रेलवे ने इन ट्रेनों को किया शार्ट टर्मिनेट व रिशिड्यूल, देखें पूरी लिस्ट
Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल अन्तर्गत सेमरा स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नान इन्टरलाकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन, रिशिड्यूलिंग एंव नियंत्रण किया है। यात्रा से पूर्व यहां देखें पूरी लिस्ट
- आनन्द विहार टर्मिनस से 26 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस बापूधाम मोतीहारी के स्थान पर सगौली में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
- बापूधाम मोतीहारी से 27 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14009 बापूधाम मोतीहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस बापूधाम मोतीहारी के स्थान पर सगौली से चलायी जायेगी।

रि-शिड्यूलिंग
- मुजफ्फरपुर से 23 एवं 24 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 120 मिनट रिशिड्यूल कर चलायी जायेगी।
- बरौनी से 23 एवं 24 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी से 180 मिनट रिशिड्यूल कर चलायी जायेगी।
नियंत्रण
- आनन्द विहार टर्मिनस से 24 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस नरकटियागंज-सगौली के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- बान्द्रा टर्मिनस से 23 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस नरकटियागंज-सगौली के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications