60 घंटे बीते..नहीं पकड़ा गया एक भी आरोपी, अब मनीष की पत्नी ने फरार पुलिसकर्मियों से जताया जान का खतरा
60 घंटे बीते..नहीं पकड़ा गया एक भी आरोपी, अब मनीष की पत्नी ने फरार पुलिसकर्मियों से जताया जान का खतरा
गोरखपुर, 03 अक्टूबर: कारोबारी मनीष कुमार गुप्ता की संदिग्ध मौत के मामले में गोरखपुर पुलिस की कार्यप्रणाली लगातार सवाल के घेरे में हैं। तो वहीं, इस मामले में आरोपी बनाए गए पुलिसकर्मियों की 60 घंटे बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) मनीष हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए कानपुर से गोरखपुर पहुंच गई है। वारदात स्थल पर एसआईटी ने सीन री-क्रिएट कर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की।

वहीं, दूसरी तरफ मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने फरार पुलिसवालों से खुद की और परिवार की जान को खतरा बताया। रविवार (03 अक्टूबर) को मीनाक्षी ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से अपील की कि उनके पति की हत्या के आरोपित पुलिसवालों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। मीनाक्षी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने तक मैं और मेरा पूरा परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। मीनाक्षी ने कहा कि जब पुलिस ने बिना किसी वजह के उनके पति को मार डाला तो वो मेरे और मेरे परिवार के साथ कोई भी घटना को अंजाम दे सकते है।
60 घंटे बीते...लेकिन एक भी आरोप नहीं हो सका गिरफ्तार
मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने सीएम योगी से गुहार लगाते हुए कहा कि 60 घंटे बीते, लेकिन 6 में से एक भी आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा गया। शीघ्र आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वो केस को प्रभावित कर सकते है। मीनाक्षी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। जिससे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और जो भी दोषी आरोपी है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले सके।
जेएन सिंह की तलाश में अमेठी पहुंची एसओजी टीम
अमर उजाला की खबर के मुताबिक, गोरखपुर जिले की एसओजी टीम रामगढ़ ताल थाने के इंस्पेक्टर जेएन सिंह की तलाश में अमेठी पहुंची है। ये वहीं, जेएन सिंह है जिनपर कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या का मुख्य आरोप होने का आरोप लगा है। बता दें, एसओजी टीम ने अमेठी के थाना मुसाफिरखाना के कोतवाल से मिलने के बाद शनिवार देर रात टीम ने उसके घर छापामारी की। इंस्पेक्टर के न मिलने पर टीम ने परिवारवालों से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया।












Click it and Unblock the Notifications