मनीष गुप्ता हत्याकांड: फरार पुलिसकर्मियों पर घोषित हुआ 25-25 हजार का इनाम, जांच हुई तेज
मनीष गुप्ता हत्याकांड: फरार पुलिसकर्मियों पर घोषित हुआ 25-25 हजार का इनाम, जांच हुई तेज
गोरखपुर, 09 अक्टूबर: कारोबारी मनीष कुमार गुप्ता की संदिग्ध मौत के मामले में गोरखपुर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। तो वहीं, अब इस मामले में फरार चल रहे पुलिसकर्मियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। जिन पुलिसकर्मियों पर इनाम घोषित हुआ है, वो निलंबित चल रहे हैं। उसमें एक नाम जगत नारायण भी शामिल है। बता दें, फरार चल रहे पुलिसकर्मियों पर यह इनाम पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीना त्यागी ने घोषित किया है।

मनीष हत्याकांड में फरार चल रहे छह पुलिसकर्मियों पर इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। बता दें, कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिसकर्मियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में गोरखपुर के 6 पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। तो वहीं, मनीष हत्याकांड की विवेचना भी आखिरी पड़ाव पर है। जल्द ही एसआईटी रिपोर्ट के साथ कानपुर पुलिस इस मामले में आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर सकती है।
इस मामले में जानकारी देते हुए कानपुर की डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि गोरखपुर के कृष्णा होटल पैलेश में 27 सितंबर की रात को कानपुर बर्रा निवासी कारोबारी मनीष की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। तत्कालीन थानेदार जगत नरायण सिंह समेत 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद से हत्याकांड के आरोपी थानेदार, चौकी इंचार्ज समेत सभी 6 पुलिस कर्मी फरार चल रहे हैं। इनको निलंबित भी किया जा चुका है।
वहीं, कानपुर कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि निलंबन के बाद से सभी पुलिसकर्मी फरार चल रहे है, जिनकी तलाश के लिए कानपुर की 6 टीमों को लगाया गया है। गठित छह टीमें पुलिस कर्मियों के गृह जनपद के साथ ही नजदीकियों के यहां गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। हत्याकांड के 11 दिन बाद भी पुलिस एक भी आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर उनकी लोकेशन तक पता नहीं लगा सकी है।












Click it and Unblock the Notifications