Sawan 2025: मनकापुर-गोंडा मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी के फेरों की बढ़ी संख्या
NER Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा सावन मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05013/05014 मनकापुर-गोंडा-मनकापुर मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन मनकापुर तथा गोंडा से 27 जुलाई से 09 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन 14 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05013 मनकापुर-गोंडा मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 जुलाई से 09 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन मनकापुर से 14.00 बजे, झिलाही से 14.08 बजे, मोतीगंज से 14.17 बजे तथा बरुआचक से 14.26 बजे छूटकर गोंडा 14.45 बजे पहुँचेगी।
05014 गोंडा-मनकापुर मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 जुलाई से 09 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन गोंडा से 15.15 बजे प्रस्थान कर बरुआचक से 15.27 बजे, मोतीगंज से 15.36 बजे तथा झिलाही से 15.46 बजे छूटकर मनकापुर से 16.35 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में मेमू के 12 कोच लगाये जायेंगे। उप महाप्रबंधक/सामान्य एवं नियंत्रण नागरिक सुरक्षा कृष्ण चन्द्र सिंह के निर्देशानुसार कोंकण रेलवे के मडगांव रेलवे स्टेशन पर 09 जुलाई 2025 को मुख्य नागरिक सुरक्षा निरीक्षक श्री धर्मेश चन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्वाेतर रेलवे एवं दक्षिण पश्चिम रेलवे, कोंकण रेल कॉर्पोरेशन के नागरिक सुरक्षा संगठनों के वालटियरों द्वारा संयुक्त रूप से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जो सफल रहा।












Click it and Unblock the Notifications