जयमाल से ठीक पहले प्रेमी ने स्‍टेज पर चढ़कर भरा दुल्‍हन की मांग में स‍िंदूर, देखता रह गया दूल्‍हा

गोरखपुर, मई 14: यूपी के गोरखपुर में फिल्मी अंदाज में एक युवक ने शादी समारोह में स्टेज पर चढ़कर दूल्हे के सामने ही दुल्हन की मांग में सिंदूर भर द‍िया। दूल्‍हे के हाथ कुल्‍हाड़ी थी,‍ ज‍िसकी वजह से कोई भी उसे रोकने की ह‍िम्‍मत नहीं कर पाया। नजारा देखकर शादी समारोह में मौजूद हर शख्‍स हैरान रह गया। फिर किसी तरह दुल्‍हन के घरवालों ने सिरफ‍िरे को पकड़ा और जमकर उसकी प‍िटाई कर दी। लोगों की प‍िटाई से युवक बुरी तरह घायल हो गया है। पुलिस ने उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल क‍िसी पक्ष से तहरीर नहीं म‍िली है। शि‍कायत म‍िलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

man puts sindoor on on bride in front of groom in gorakhpur

हाथ में कुल्‍हाड़ी लेकर स्‍टेज पर चढ़ा युवक और फिर...

मामला गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक युवती की शादी देवरिया के युवक से तय थी। 12 मई को बारात आई। द्वारपूजा के बाद रात लगभग 11 बजे जयमाल के लिए दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर गए। दोनों एक-दूसरे को माला डालने ही वाले थे, तभी पिपराइच के बरौली में रहने वाला सिरफिरा युवक हाथ में कुल्हाड़ी लिए स्टेज पर चढ़ गया और सबके सामने ही दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। वहां मौजूद लोग नजारा देखकर दंग रह गए। वहीं, दुल्‍हन के घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

दुल्‍हन के परिजनों ने की युवकी प‍िटाई

दुल्‍हन के परिजनों ने क‍िसी तरह स‍िरफ‍िरे युवक को पकड़ ल‍िया और फिर जमकर उसकी प‍िटाई कर दी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उधर, इस घटना के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। देर रात में ही लड़का और लड़की पक्ष के बीच पंचायत हुई। पंचायत के बाद दूल्हा राजी हुआ और फिर शादी की रस्में पूरी कराई गईं। सुबह होते ही दूल्हा, दुल्हन को विदा करा घर ले गया। बता दें, जगदीशपुर चौकी पुलिस ने घायल प्रेमी को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। चौकी इंचार्ज जगदीशपुर अश्वनी तिवारी ने बताया कि घायल सिरफिरे को भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+