पत्नी की बेवफाई पकड़ने के लिए पति ने अपनाया ये तरीका, हकीकत सामने आने पर की हत्या
गोरखपुर। गीडा में राजमिस्त्री अखिलेश उर्फ अलगू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 13 अगस्त को गीडा सेक्टर 22 में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर अखिलेश का शव बरामद किया गया था। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के शक में हत्या की गई थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला
सीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी अखिलेश उर्फ अलगू गीडा में राजमिस्त्री का कार्य करता था। 13 अगस्त को अलगू का शव एक निर्माणाधीन मकान के अंदर बरामद किया गया। मामले की जांच कर रहे प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि अलगू की हत्या का आरोपित चिलुआताल थाना क्षेत्र के भौंरामल निवासी संजय निषाद गाहासाड़ रेलवे क्रासिंग के पास मौजूद है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संजय निषाद ने खुद हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया है।

मोबाइल गिफ्ट कर पकड़ी पत्नी की बेवफाई
पूछताछ में संजय ने बताया, 'गुजरात से घर आने के बाद पत्नी पर शक होने लगा, क्योंकि वह अक्सर अपने मायके रहने लगी। इसी बीच एक दिन अखिलेश मेरे सामने ही पत्नी को दोनों हाथों से पकड़कर मजाक करने लगा। इसके लेकर हम दोनों में झगड़ा भी हुआ। मैंने एक मोबाइल खरीदा और पत्नी को दे दिया। कॉल रिकॉर्ड के जरिए पता करने में लगा रहा। रिकॉर्डिंग से पता चला कि अलगू और उसकी पत्नी गोरखपुर में कमरा लेकर रहते हैं।'

राजमिस्त्री को उतारा मौत के घाट
पुलिस ने बताया कि राजमिस्त्री अखिलेश ने संजय निषाद की पत्नी के साथ रात में खाने की तैयारी की थी। हालांकि, एक जगह दावत होने के कारण उसके घर पर खाना नहीं बना, राजमिस्त्री के दावत से खाना खाकर लौटने के बाद संजय पहुंच गया और उसकी हत्या कर दी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications