गोरखपुर: भाभी से अवैध संबंधों के लिए भाई को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी भाभी से अवैध संबंधों की वजह से सगे बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला सहजनवा क्षेत्र के गोविंदपुर लोनीया गांव का है। बीते दिनों सहेंद्र नाम के शख्स की लाश मिली थी। चेहरे और शरीर पर चाकू से हमले के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद मामले में सहेंद्र के भाई सुरेश को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि सुरेश अपने भाई सहेंद्र के साथ डॉक्टर को दिखाने के बहाने गया था। वापस लौटते समय सुनसान जगह देखकर सुरेश ने मोटरसाइकिल का प्लग निकाल दिया। गाड़ी बंद होने के बाद सुरेश ने सहेंद्र से प्लग साफ करने को कहा। जैसे ही वह नीचे बैठ कर प्लग साफ करने लगा, सुरेश ने धारदार हथियार से कई बार वार किया और वहां से निकल गया।












Click it and Unblock the Notifications