Gorakhpur News:एक साथ बाइक पर जा रहे थे दोनों भाई,फिर हुआ कुछ ऐसा,एक ने ले ली दूसरे की जान

गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र में नहर में मिले दो भाईयों में एक की गोली लगने से मौत हो चुकी है। दूसरे भाई को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

murder

Gorakhpur News: गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र में दो भाई नहर में गिरे हुए थे। पीआरवी टीम ने दोनों को बाहर निकाला। एक भाई की मौत हो चुकी थी। उसे दूसरे भाई ने गोली मार दी थी,अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गयी थी। छोटे भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, संत कबीर नगर के बड़डवा गांव निवासी ब्रह्मानंद राय के बेटे सर्वेश राय (32) और विवेक राय (30) शनिवार रात गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे। दोनों भाईयों में रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद होगया। नशे में धुत भाईयों में मारपीट शुरु हो गयी। छोटे भाई ने बड़े भाई को अवैध पिस्टल से गोली मार दी। दोनों पास के नहर में गिर गए। नहर किनारे गुजर रही पीआरवी टीम ने दोनों को देखा और बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट ने बताया कि दो भाइयों के विवाद में एक भाई की मौत हो गयी है। अवैध पिस्टल से दूसरे भाई ने एक भाई पर हमला कर दिया। जिसमें एक की मौत हो गयी है। आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गोरखपुर में दो भाईयों या रिश्तेदार की आपसी विवाद में मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों पूर्व बेलघाट क्षेत्र में दो भाईयों के विवाद में एक की मौत हो गयी थी।

Recommended Video

      बलिया: भूमि विवाद को लेकर दरिंदों ने खेला खूनी खेल, देखें खौफनाक वीडियो

      {document1}

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+