Gorakhpur: युवक की गोली मारकर हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सहजनवां थानाक्षेत्र के डुमरी नेवास गांव के पास पनकी मार्ग पर रविवार की देर शाम पनिका गांव निवासी धीरज पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।जिसे मंगलवार को सहजनवां पुलिस ने गिरफ्ता
गोरखपुर,16अगस्त: सहजनवां थानाक्षेत्र के डुमरी नेवास गांव के पास पनकी मार्ग पर रविवार की देर शाम पनिका गांव निवासी धीरज पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।जिसे मंगलवार को सहजनवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रभाकर बर्धन राज उर्फ निटू राज है जो ग्राम डुमरी नेवास थाना सहजनवां का रहने वाला है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि धीरज हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।उसके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक सहजनवा मानवेन्द्र पाठक ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी।मंगलवार को मुखबिर से सूचना के आधार पर आरोपी प्रभाकर बर्धन राज उर्फ निटू राज पुत्र सर्वजीत राज निवासी ग्राम डुमरी नेवास थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रविवार देर शाम हुई थी हत्या
सहजनवां थानाक्षेत्र के पनिका निवासी 38 वर्षीय धीरज पांडेय उर्फ गुड्डू रविवार की शाम किसी काम से घघसरा चौकी क्षेत्र के डुमरी नेवास गांव की तरफ गए थे। पनिका मार्ग पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान डुमरी नेवास निवासी एक युवक आया और उसने धीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोप है कि मनबढ़ ने तीन राउंड फायरिंग की जिसमें दो गोली धीरज के पेट में लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications