Mahayogi Gorakhnath University के छात्रों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, यहां लेंगे प्रशिक्षण
Mahayogi Gorakhnath University Gorakhpur News Uttar Pradesh: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के कृषि संकाय के स्नातक कृषि ऑनर्स के 13 विद्यार्थियों का चयन अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (ईरी) दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र, वाराणसी में एक माह के प्रशिक्षण के लिए हुआ है।
यह जानकारी देते हुए कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दुबे ने बताया कि ईरी के विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन के उपरांत 13 विद्यार्थियों अनिकेत मल्ल, अदिति सिंह, वैष्णवी सिंह, अमित कुमार चौधरी, प्रगति सिंह, खुशी गुप्ता, नीरज यादव, रजनीश चौरसिया, रितु यादव, अनुभव, आकृति तिवारी, मान त्रिपाठी, और अनुभव पाण्डेय का चयन प्रशिक्षण देने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि ईरी विश्व की अग्रिम संस्थाओं में से एक है जो चावल शोध व अनुसंधान के क्षेत्र में सतत कार्य कर रही है। एमजीयूजी के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईआरआरआई) और भारत गणराज्य ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आईआरआरआई दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आईएसएआरसी) की स्थापना करके अपनी 56 साल की साझेदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 29 दिसंबर 2018 को, भारत के प्रधान मंत्री महामहिम श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय चावल किसानों की आय को दोगुना करने के लिए इस अत्याधुनिक चावल अनुसंधान सुविधा का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया। राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र (एनएसआरटीसी) के परिसर में स्थित आईएसएआरसी, फिलीपींस में अपने मुख्यालय से आगे आईआरआरआई के महत्वपूर्ण विस्तार का प्रतीक है।












Click it and Unblock the Notifications