Gorakhpur: जेल में बंद माफिया चंदन सिंह ने गवाह को दी धमकी, पीड़ित की बढ़ाई गयी सुरक्षा
Gorakhpur News: हत्या मामलें में गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद माफिया चंदन सिंह ने गोरखपुर के रहने वाले गवाह को धमकी दी है। उसने उससे कहा है कि गिरोह के लोग तुम्हारी रेकी कर रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर इसे पूरे प्रकरण से अवगत कराया है एंव कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के काजीपुर के रहने वाले मुकेश सिंह ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया है माफिया चंदन सिंह ने 13 नवंबर 2012 की शाम को दीपावली के दिन मेरे चाचा संतोष सिंह की हत्या कर दी थी। इस मामले में चिलुआताल थाने में मुकदमा पंजीकृत है। अब माफिया चंदन सिंह मुझे फोन कर धमकी दे रहा है। मैं इस मामले में मुख्य गवाह हूं। मेरी जान को खतरा है। ऐसे में माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जाए। हत्या के एक मामले में चंदन सिंह और उसके पिता को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। आचंदन पर 48 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले केस दर्ज किया गया है। चंदन के साथियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications