Lulu Mall: गोरखपुर में खुलेगा लुलु मॉल, जानिए क्या है इसकी खासियत
उत्तर प्रदेश के तीन शहरों गोरखपुर,अयोध्या और प्रयागराज में लुलु मॉल खुलेगा। इससे गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल में विकास को नई गति मिलेगी।

Gorakhpur News: लुलु माल अबु-धाबी,यूएई के लुलु ग्रुप इंटरनेशल द्वारा बनाया जाने वाला माॅल है। उत्तर प्रदेश का पहला लुलु मॉल लखनऊ में खुला है। अब इस ग्रुप ने सरकार के साथ मिलकर इसका विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार और लुलु ग्रुप ने 33 सौ करोड़ रुपये का एमओयू किया है। जिसमें तहत उत्तर प्रदेश के तीन शहरों गोरखपुर,अयोध्या और प्रयागराज में लुलु मॉल खुलेगा। इससे गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल में विकास को नई गति मिलेगी।
Recommended Video

औद्योगिक हब का रुप ले रहा गोरखपुर
गोरखपुर प्रदेश का तेजी से आगे बढ़ता शहर है। यहां अन्य प्रदेशों से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी निवेश बढ़ रहा है। अन्य प्रदेश व विदेशी उद्यमी यहां लगातार निवेश कर रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से इसे और बढ़ावा मिला है और यहां लक्ष्य से तीन गुना का निवेश हो रहा है। ऐसे में गोरखपुर औद्योगिक हब का रुप ले रहा है।
लुलु ग्रुप ऑप इंटरनेशनल
गोरखपुर में बढ़ते औद्योगिक विकास को देखते हुए लुलु ग्रुप इंटरनेशनल ने यहां पर मॉल खोलने का निर्णय लिया है। जो यहां के लोगों को एक नया विकल्प उपलब्ध कराएगा।
विश्व के बीस से अधिक देशों में लुलु मॉल
लुुलु मॉल विश्व स्तर पर अपने कई रिटेल स्टोर खोल चुका है। अमेरिका, मध्य एशिया, यूरोप,के बीस से अधिक देशों में लुलु मॉल स्थापित किया गया है।
यह है इसकी खासियत
लुलु मॉल देश के सबसे बड़े शॉपिंग मालों में शामिल हैं। इस मॉल में एक साथ पचास हजार से अधिक लोग शॉपिंग कर सकते हैं। देश ही नहीं इस मॉल में विदेशों के अधिकांश ब्रांड मिलते हैं। मॉल के भीतर लुलु हायपरमार्केट और एंटरटेनमेंट सेंटर आकर्षण का केंद्र होता है।












Click it and Unblock the Notifications