Festival Special Train: लोकमान्य तिलक टर्मिनस- बनारस एक्प्रेस इन स्टेशानों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Railway Updatae News: रेल प्रशासन द्वारा त्योहर में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता सुविधा हेतु 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2023 तक प्रत्येक सोमवार को और बनारस से 17 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2023 तक प्रत्येक मंगलवार को 07 फेरों के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 16 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2023 तक प्रत्येक सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 12.55 बजे, नासिक रोड से 15.15 बजे, भुसावल से 19.15 बजे, खंडवा से 21.45 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 00.30 बजे, पिपरिया से 01.42 बजे, जबलपुर से 04.40 बजे, कटनी से 07.05 बजे, मैहर से 07.44 बजे, सतना से 08.30 बजे, मानिकपुर से 10.02 बजे तथा प्रयागराज छिवकी से 11.47 बजे छूटकर बनारस 16.05 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: त्यौहारों पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के यात्रियों की राह बनाएगी यह स्पेशल ट्रेन
वापसी यात्रा में 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्योहार विशेष गाड़ी 17 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2023 तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से 20.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी से 00.27 बजे, मानिकपुर से 02.05 बजे, सतना से 03.05 बजे, मैहर से 03.32 बजे, कटनी से 04.30 बजे, जबलपुर से 06.10 बजे, पिपरिया से 08.20 बजे, इटारसी से 10.15 बजे, खंडवा से 12.53 बजे, भुसावल से 14.45 बजे, नासिक रोड से 18.40 बजे, इगतपुरी से 20.50 बजे तथा कल्याण से 22.43 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 23.55 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचो सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications