Indian Railway: त्यौहारों पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के यात्रियों की राह बनाएगी यह स्पेशल ट्रेन

Railway Update News Uttar Pradesh: रेलव ने त्यौहारों पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 01431- 01432 पुणे-गोरखपुर-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक त्योहार विशेष गाडी का संचलन पुणे से 20 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 21 अक्टूबर से 02 दिसम्बर, 2023 प्रत्येक शनिवार को 07 फेरों के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन 01431 पुणे-गोरखपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक त्योहार विशेष गाडी 20 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से 16.15 बजे प्रस्थान कर दौंड कॉर्ड लाइन से 17.20 बजे, अहमदनगर से 18.50 बजे, बेलापुर से 19.52 बजे, कोपरगांव से 20.33 बजे, मनमाड से 22.00 बजे, दूसरे दिन भुसावल से 00.20 बजे, खण्डवा से 02.23 बजे, इटारसी से 04.50 बजे, भोपाल से 06.40 बजे, बीना से 09.15 बजे, वीरागंना लक्ष्मी बाई जं. से 10.25 बजे, उरई से 11.30 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 14.20 बजे, लखनऊ से 15.40 बजे, गोण्डा से 17.50 बजे, मनकापुर से 18.20 बजे, बस्ती से 19.24 बजे तथा खलीलाबाद से 20.00 बजे छूटकर गोरखपुर 21.00 बजे पहुंचेगी।

train

वापसी यात्रा में 01432 गोरखपुर-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक त्योहार विषेष गाड़ी 21 अक्टूबर से 02 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 23.25 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 23.57 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.28 बजे, मनकापुर से 01.17 बजे, गोण्डा से 01.55 बजे, लखनऊ से 04.10 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 06.15 बजे, उरई से 08.40 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. से 10.45 बजे, बीना से 13.30 बजे, भोपाल से 16.15 बजे, इटारसी से 18.15 बजे, खण्डवा से 20.47 बजे, भुसावल से 21.55 बजे, तीसरे दिन मनमाड से 00.20 बजे, कोपरगांव से 01.25 बजे, बेलापुर से 02.15 बजे, अहमदनगर से 03.12 बजे तथा दौंड कॉर्ड लाइन से 04.50 बजे छूटकर पूणे 06.25 बजे पहुंचेगी।

इस गाडी में शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+