Gorakhpur:देश का पहला कैंटीलेवर ऑब्जरवेशन व्हील गोरखनाथ आई जल्द करेगा पर्यटकों का मनाेरंजन, जीडीए ने की यह पहल

Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर में जल्द ही पर्यटकों को एक और बड़ी सौगात मिलेगी। यहां देश का पहला कैंटीलेवर ऑब्जरवेशन व्हील गोरखनाथ आई जल्द लगेगा। इसका निर्माण लंदन आई की तर्ज पर होगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक कंसलटेंट फर्म का चयन कर लिया जाएगा।

जीडीए के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि गोरखपुर आई लगाने के लिए सलाहकार फॉर्म चयन के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की स्वीकृति के बाद फॉर्म चयन के लिए एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट यानी ईओआई (एक्सप्रेशन का इंटरेस्ट) मांगा जाएगा।

GORAKHPUR

रामगढ़ ताल में गोरखनाथ आई बनने के बाद न सिर्फ पर्यटन उद्योग में क्रांति आएगी, बल्कि इससे रोजगार के नए अवसर भी सामने आएंगे। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। उद्योग और व्यापार की दिशा में भी गोरखनाथ आई बहुत ही सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा।

रामगढ़ताल गोरखपुर ही नहीं पूर्वांचल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां प्रतिदिन कई हजार की संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में जब यहां गोरखनाथ आई कैंटीलेवर ऑब्जरवेशन व्हील बन कर तैयार हो जाएगा तो यहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद रहेगी। जिससे पर्यटन विभाग को अच्छी खासी आमदनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+