कामायनी व कुशीनगर एक्सप्रेस का मध्य रेलवे के नांदगांव स्टेशन पर होगा प्रायोगिक ठहराव, देखें पूरी अपडेट
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नांदगांव स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव छह माह के लिए किया है।

Indian Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 11071-11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- बनारस- लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस एवं 22537- 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस का मध्य रेलवे के नांदगांव स्टेशन पर 06 माह के लिये प्रायोगिक ठहराव निम्नवत् प्रदान किया गया है।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 08 अप्रैल, 2023 से चलने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस कामायनी एक्सप्रेस नांदगांव स्टेशन पर 18.19 बजे पहुंचकर 18.20 बजे छूटेगी। जबकि बनारस से 07 अप्रैल, 2023 से चलने वाली 11072 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस नांदगांव स्टेषन पर 17.04 बजे पहँुचकर 17.05 बजे छूटेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 08 अप्रैल, 2023 से चलने वाली 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस नांदगांव स्टेशन पर 05.27 बजे पहुंचकर 05.28 बजे छूटेगी। जबकि गोरखपुर से 07 अप्रैल, 2023 से चलने वाली 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस नांदगांव स्टेषन पर 19.14 बजे पहुंचकर 19.15 बजे छूटेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-04 एवं 02 पर 13 एवं 12 वर्ष के दो नाबालिग लड़के संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ के उपरान्त दोनों लड़कों को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 30 मार्च, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या- 02 पर 12 वर्ष की एक लड़की डरी-सहमी हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 30 मार्च, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा को गाड़ी संख्या-15160 में एक विक्षिप्त व्यक्ति मिला। उक्त व्यक्ति को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications