Gorakhpur News: तीन लोगों का हत्यारा हाथी विशेष टीम के साथ जाएगा कानपुर

जिस हाथी ने गुरुवार को गोरखपुर के मोहम्मदपुर माफी गांव में तीन लोगों की हत्या कर दी थी उसे विशेष टीम के साथ कानपुर भेजने की तैयारी हो रही है।

elephant

Gorakhpur News: गोरखपुर के मोहम्मदपुर माफी गांव में तीन लोगों को कुचलकर मारने वाले हाथी को विशेष टीम के साथ कानपुर भेजा जाएगा। फिलहाल उसे एक बाग में रखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस हाथी को कानपुर चिड़ियाघर रखा जाएगा।

यह हाथी इससे पूर्व भी एक जान ले चुका है। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल जनवरी में हाथी ने अपने ही महावत को मार दिया था। इसे कुछ समय के लिए जब्त किया गया था लेकिन फिर छोड़ दिया गया। अगर तभी प्रशासन ने जागरुकता दिखा कर इसे किसी अन्य स्थान पर रखा होता तो आज तीन लोगों की जान न जाती।
ग्रामीण आलोक कुमार बताते हैं कि कलश यात्रा के दौरान महिलाएं हाथी का पूजन कर रही थी। इस दौरान हाथी को चारो तरफ से भारी भीड़ ने घेर लिया था। बच्चे उसे छू रहे थे। काफी परेशान कर रहे थे। इसी बीच हाथी कुछ अजीब हरकत करने लगा। सभी ने महावत से हाथी को किनारे ले जाने को कहा लेकिन उसने किसी की ना सुनी। कुछ देर में हाथी बिदक गया और तीन लोगों की जान ले ली।

इस घटना में मरने वाली कांती देवी की जान अपनी पोती आयुषी को बचाने में चली गयी। उनकी पोती आयुषी यज्ञ में हाथी के पास ही खड़ी थी। हाथी ने आयुषी को मारना चाहा इसी बीच कांती देवी ने आयुषी को पीछे करते हुए खुद सामने आ गयी। हाथी ने उन्हे पटक दिया। जिससे उकनी मौत हो गयी।

Recommended Video

    गोरखपुर: आखिर क्यों हाथी ने लिया तीन लोगो को जान, जाने प्रत्याशियों की जुबानी

    Gorakhpur News: यज्ञ में बिदके हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर उतारा मौत के घाट
    इससे पहले 20 जून 2020 को चौरीचौरा के आमकोल गांव में हाथी ताडंव मचाया था। फरवरी 2019 को पूर्व मंत्री पप्पू जायसवाल के हाथी ने महावत को मार डाला था। जनवरी 2020 को भाजपा विधायक विपिन सिंह के हाथी ने महावत शब्बीर की जान ले ली थी। 24 मार्च 2022 को खजनी इलाके में हाथी ने उत्पाद मचाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+