Khelo India University Games का गोरखपुर में होगा आयोजन,वाटर स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा
गोरखपुर में खेला इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा। इसे लेकर मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर में खेल आयोजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में यहां वाटर स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटकों की पहली पसंद रामगढ़ताल झील में अप्रैल माह में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जाएगा,जिसमें देश भर के तीन सौ से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जल क्रीडा से जुड़ी रोइंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके साथ ही नाविकों के लिए नौका दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने अधिकारियों संग बैठक की।
कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन गोरखपुर में किया जाना है। इसे लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस आयोजन में आने वाले खिलाड़ियों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उनकी हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने क्रीडा अधिकारी आबिद हैदर को खिलाड़ियों के लिए आठ सौ से अधिक कमरों की व्यवस्था के साथ ही अन्य संसाधनों पर ध्यान देने को कहा । इसमें देश के विश्वविद्यालयों के 384 खिलाड़ी ऑफिसियल और 125 डेलीगेट्स शामिल होंगे।
इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो सकते हैं। इनके साथ कई अन्य बड़े नेता भी शामिल होंगे।
वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
गोरखपुर स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बोटिंग,वाटर बाइकिंग,स्कीइंग की सुविधा है। इसका निर्माण साल 2021 में 40 करोड़ से अधिक की लागत से हुआ है।
रामगढ़ताल झील
गोरखपुर का रामगढ़ताल झील पर्यटन का प्रमुख केंद्र हैं। इसकी सुदंरता के कारण इसे मुंबई के मरीन ड्राइव की संज्ञा दी जाती है। यह 1700 एकड़ क्षेत्र में फैला है।












Click it and Unblock the Notifications