Indian Railway: जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस का गुरसहायगंज स्टेशन पर जारी रहेगा ठहराव
Railway Update Gorakhpur: यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मण्डल अन्तर्गत गुरसहायगंज स्टेशन पर 19715- 19716 जयपुर-गोमतीनगर-जयपुर त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 22921- 22922 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का पूर्व से दिया जा रहा प्रायोगिक ठहराव अगले आदेश तक जारी रहेगा ।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में 31 अगस्त, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल चौकी खलीलाबाद स्टाफ को गश्त के दौरान खलीलाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर 20 वर्षीय एक लड़की गुमशुम हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को उसके भाई को सुपुर्द किया गया।
30 अगस्त, 2023 को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या 12556 से यात्री का छूटा एक झोला प्राप्त कर उसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर पर जमा किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर थैले को उसे सुपुर्द किया गया।
30 अगस्त, 2023 को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या 15003 से यात्री का छूटा एक पर्स प्राप्त कर उसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी पर जमा किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर पर्स को उसे सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications