Indian Railway: जयनगर-आनन्द विहार टर्मिनस वीकली स्पेशल ट्रेन का संचलन 21 नवम्बर से
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05557- 05558 जयनगर-आनन्द विहार टर्मिनस-जयनगर सप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 21 नवम्बर से 05 दिसम्बर, 2023 तक जयनगर से तथा 22 नवम्बर से 06 दिसम्बर, 2023 तक आनन्द विहार टर्मिनस से 03 फेरों के लिये किया जायेगा है।
05557 जयनगर-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 21 नवम्बर से 05 दिसम्बर, 2023 तक जयनगर से 06.00 बजे प्रस्थान कर मधुबनी से 06.30 बजे, दरभंगा से 07.25 बजे, समस्तीपुर से 08.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 09.50 बजे, हाजीपुर से 10.45 बजे, छपरा से 12.40 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, बस्ती से 15.42 बजे, गोण्डा से 16.42 बजे, सीतापुर से 18.50 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 01.00 बजे तथा गाज़ियाबाद से 03.05 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 05.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05558 आनन्द विहार टर्मिनस-जयनगर विशेष गाड़ी 22 नवम्बर से 06 दिसम्बर, 2023 तक आनन्द विहार टर्मिनस से 07.30 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 08.05 बजे, मुरादाबाद से 09.40 बजे, सीतापुर से 16.00 बजे, गोण्डा से 18.10 बजे, बस्ती से 19.12 बजे, गोरखपुर से 21.30 बजे, छपरा से 23.55 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 01.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 02.15 बजे, समस्तीपुर से 03.45 बजे, दरभंगा से 04.45 बजे तथा मधुबनी से 05.32 छूटकर जयनगर 06.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे।












Click it and Unblock the Notifications