Gorakhpur News: जैन धर्मावलम्बियों के लिए सरकार की अच्छी पहल,प्राचीन मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार
गोरखपुर पर्यटन विभाग ने अच्छी पहल की है। जोन के देवरिया व कुशीनगर जिले में स्थित प्राचीन जैन मंदिरों का जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए धनराशि भी निर्धारित कर दी गई है। देवरिया के खुखुंदू व कुशीनगर के पावानगर में स्थित जैन मं
Gorakhpur News: गोरखपुर पर्यटन विभाग ने अच्छी पहल की है। जोन के देवरिया व कुशीनगर जिले में स्थित प्राचीन जैन मंदिरों का जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए धनराशि भी निर्धारित कर दी गई है। देवरिया के खुखुंदू व कुशीनगर के पावानगर में स्थित जैन मंदिरों का जीर्णोद्धार चार करोड़ रुपये से होगा। विभाग ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। जैन धर्मावलम्बियों के लिए इन मंदिरों का खासा महत्व है।

देवरिया के खुखुंदू में जैन धर्म के नौवें तीर्थकर भगवान पुष्पदंत नाथ का विशाल मंदिर है। मान्यता के अनुसार यहां के घने जंगलों में भगवान पुष्पदंत नाथ ने वर्षों तपस्या की। वे जैन धर्म के नौवें तीर्थकर थे। इसके साथ ही कुशीनगर स्थित पावानगर जैन धर्म के 24वें तीर्थकर महावीर स्वामी से संबंधित है। उन्होंने यहां अपने जीवन का अंतिम उपदेश दिया था। महावीर स्वामी के निर्वाण स्थल पर श्री दिगंबर जैन पावानगर सिद्ध क्षेत्र द्वारा वर्ष 1971 में जैन मंदिर का निर्माण कराया गया। यहां महावीर स्वामी के अतिरिक्त जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव, नेमीनाथ, पार्श्वनाथ की मूर्तियां स्थापित की गईं। प्रति वर्ष उनके निर्वाण दिवस के अवसर पर देश-विदेश से जैन धर्मावलम्बी यहां आते हैं।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि देवरिया व कुशीनगर में स्थित जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है जल्द ही यहां जीर्णोद्धार कार्य शुरु किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications