गोरखपुर में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित,किसानों को राहत
गोरखपुर में बुधवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है।मंगलवार से मौसम सुहाना था लेकिन बारिश नहीं हुई।सुबह से हो रही तेज बारिश से एक तरफ जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं किसानों को राहत मिली है।किसानों का कहना है कि बारिश
गोरखपुर,14सितंबर:
गोरखपुर में बुधवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है।मंगलवार से मौसम सुहाना था लेकिन बारिश नहीं हुई।सुबह से हो रही तेज बारिश से एक तरफ जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं किसानों को राहत मिली है।किसानों का कहना है कि बारिश से धान की फसल को फायदा होगा।पूर्वांचल में किसानों के सूखे की मार झेलने के बाद यह बारिश राहत देने वाली है,हांला कि धान की बहुत फसल सूखे से प्रभावित हो चुकी है।

बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाने शुरु हो गए थे।तेज हवाएं चलना शुरु हो गयी थी।उसके बाद तेज बारिश शुरु हो गयी।जो जहां था वहीं रुक गया।ज्यादा दिक्कत बाइक व साइकिल सवारों को रही है।उन्हें रुककर बारिश कम होने का इंतजार करना पड़ा।बारिश कभी तेज हो जाती तो कभी कम।मौसम सुहाना बना हुआ है।
आप को बता दें कि गोरखपुर में इस साल वर्षा ऐसी रूठीं कि 11 वर्षों बाद जनपद में कम पानी बरसा है। हालात ऐसे हो गए थे सावन माह में भी बारिश नहीं हुई। बारिश नहीं होने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे थे। जिन्होंने रोपाई कर दी है, उनके लिए उसकी सिंचाई भारी पड़ी। सूखे के चलते बहुत फसल बर्बाद हो चुकी है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications