IRCTC New Payment Rule:रेल यात्रियों को मिलेगी अब यह नई सुविधा,जानिए कैसे मिलेगा लाभ
पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है जिसके जरिए अब यात्री क्यूआर कोड और यूपीआई पेमेंट के जरिए ट्रेन टिकट खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं कि कैसे आप इस नई सर्विस से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।
गोरखपुर,28सितंबर: पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है जिसके जरिए अब यात्री क्यूआर कोड और यूपीआई पेमेंट के जरिए ट्रेन टिकट खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं कि कैसे आप इस नई सर्विस से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। एटीवीएम पर भी पेटीएम, गगूल पे, भीम एप और यूपीआइ (यूनिफाइड पेमेंट इंटरसेफ) से किराये का भुगतान हो सकता है। यात्री नकद के अलावा स्मार्ट कार्ड और मोबाइल से भुगतान कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए चार एटीवीएम से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। जल्द ही और भी मशीनें लगाई जाएंगी।

यूपीआई के जरिए किया जा सकेगा भुगतान
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अब एटीवीएम की मदद से प्लेटफॉर्म टिकट के साथ-साथ यात्रा के लिए टिकट भी उपलब्ध कराया जाएगा। अब यात्रियों को टिकट के लिए इस क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और भुगतान यूपीआई के जरिए किया जा सकेगा। रेलवे ने बढ़ती ऑनलाइन सेवाओं को देखते हुए यात्रियों को यह सुविधा दी है। आपको मशीन पर क्यूआर कोड फ्लैश होता दिखाई देगा, जिसके बाद आपको उसे स्कैन करना होगा।आप किसी भी UPI ऐप की मदद से ट्रेन टिकट का भुगतान कर सकते हैं।

यूटीएस एप
इस सुविधा से यात्रियों को राहत मिलेगी।अब उनके पास कैश रुपये न होने पर भी वह टिकट प्राप्त कर सकेंगे। रास्ते में मोबाइल यूटीएस एप से आनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। अगर स्टेशन पहुंच गए हैं तो एटीवीएम से आनलाइन भुगतान कर सकते हैं। लाइन में लगने की जरूरत ही नहीं है। काउंटरों पर भी एटीएम कार्ड से किराये के भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

एटीवीएम
एटीवीएम से जनरल व प्लेटफार्म टिकट मिलते हैं। मासिक सीजन टिकट का नवीनीकरण भी हो जाता है।
जनरल टिकट के लिए स्मार्ट कार्ड भी जारी किया जाता है। 150 किमी की दूरी तक टिकट लेने पर तीन प्रतिशत का बोनस मिलता है।गोरखपुर से जारी स्मार्ट कार्ड से पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर स्थित एटीवीएम से भी टिकट बुक किया जा सकता है।दरअसल, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन एटीएम की तरह होती हैं। इससे पहले सिर्फ लोकल या प्लेटफॉर्म टिकट ही जारी किए जाते थे। अब रेलवे ने ऐसी सुविधा दी है कि लंबी यात्रा के लिए भी टिकट लिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications