Gorakhpur News: गोरखपुर को जल्द मिलेगी अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की सौगात
गोरखपुर के गीडा स्थित कालेसर में 11 एकड़ जमीन में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सर्वे का काम शुरु किया जा रहा है।

Gorakhpur news: गोरखपुरवासियों को जल्द ही अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए कवायद तेज कर दी गयी है। इसके लिए गीडा में जमीन की तलाश शुरु कर दी गयी है। 11 एकड़ में इसका निर्माण किया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा चुकी है। गीडा के कालेसर प्वांइट पर जमीन देखी गयी है।
गीडा ने कालेसर के पास दो सौ एकड़ में आवासीय व व्यावसायिक प्लाट बनाने की योजना तैयार की है। इसी योजना के तहत इस क्षेत्र में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाने का निर्णय लिया गया है। इस टर्मिनल के निर्माण से शहर का विस्तार और बढ़ जाएगा। इसके साथ ही यहां औद्योगिक कार्यों को और बढ़ावा मिलेगा। लखनऊ, वाराणसी व अन्य प्रमुख जगहों पर जाना यहां से आसान होगा। इसके लिए गीडा प्रशासन ने प्रारूप तैयार करने के लिए एक कंसलटेंट कंपनी को जिम्मेदारी भी सौंप दी है। कंपनी इसके लिए उस इलाके का सर्वे करेगी।
कालेसर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाने के प्रस्ताव का अनुमोदन गीडा बोर्ड की बैठक में हो चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह स्टेशन प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बनेगा। यहां होटल, फूड प्लाजा, सहित कई और सुविधाएं भी रहेंगी। यहां से देश के कई बड़े शहरों के लिए सीधे बस की उपलब्धता हो जाएगी।
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि कालेसर में 11 एकड़ जमीन में अंतरराज्यीय बस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यह यहां बन रहे आवासीय व व्यावसायिक खण्डों में ही स्थित होगा। कंसलटेंट कंपनी को यह जिम्मेदारी दी गई है। सर्वे के बाद रिपोर्ट मिलते ही इसका प्रस्ताव शास को भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications