UP: सीएम योगी ने गोरखपुर में की अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने की घोषणा, कुश्ती को भी मिलेगा बढ़ावा

Gorakhpur News: गोरखपुर में अब जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण शुरु हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भाटी विहार में आयोजित कार्यक्रम में इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की। सीएम ने इस कार्यक्रम में कुल 78 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 43 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि आज गोरखपुर के भाटी विहार में मिनी स्पोर्ट् कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया गया है। जल्द ही यहां युवाओं के खेलने की बेहतर व्यवस्था होगी। युवा देश के भविष्य हैं।खेल से एक बेहतर स्वास्थ्य का निर्माण होता है। एक स्वस्थ्य युवा ही अच्छे भविष्य का आधार बन सकता है। इतना ही नहीं खेल एकता की भावना का निर्माण करता है। एकता राष्ट्र की सबसे बड़ी भावना है। जिस देश में एकता है उसके विकास की गति तीव्र हो जाती है। युवाओं का नए भारत के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।

cm

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व आज देश पूरे विश्व में अपनी नई पहचान बना रहा है। पीएम खेला इंडिया को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। आज पूरे देश में उनके नेतृत्व में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा। आज खिलाड़ी विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि बाघा गाड़ा रोड पर ताल की जमीन पर इंटरनेशनल स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके साथ ही शहर के भीतर गरीब लोगों के शादी विवाह तथा अन्य मांगलिक कार्यक्रमों को संपन्न कराए जाने के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से कल्याण मंडप बनाया जाएगा। उन्होंने भारत भीम स्वर्गीय जनार्दन सिंह पहलवान की याद में पक्कीबाग सहित अन्य प्रमुख अखाड़ों के पुनरुद्धार की बात भी कही।

आज के इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने जिन प्रमुख परियोजनाओं की सौगात दी उनमें पैडलेगंज से सहारा स्टेट तक रामगढ़ताल रिंग रोड, लागत, 44 करोड़ 13 लाख रुपये, 63 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प, लागत 11 करोड़ 24 लाख 78 हजार रुपये, भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लागत 6 करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये, रामनगर चौराहे से सोनौली रोड को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण, साइड इंटरलॉकिंग व अन्य कार्य, लागत 4 करोड़ 3 लाख 16 हजार रुपये, रामनगर चौराहे से सोनौली रोड को जोड़ने वाली सड़क से विद्युत लाइन व ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग व पथ प्रकाश, लागत 2 करोड़ 52 लाख 52 हजार रुपये, गोरखनाथ इंडस्ट्रियल स्टेट में भी फोरलेन सड़क बनाने की घोषणा शामिल हैं।

कार्यक्रम में सांसद रवि किशन, मेयर डॉक्टर मंगलेश, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, डॉक्टर विमलेश पासवान, एमएलसी डॉ.धर्मेंद्र सिंह, कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+