Gorakhpur News: गोरखपुर में लागू होगा इंदौर का सफाई मॉडल,बनेगा नंबर वन
सीएम सिटी गोरखपुर को स्वच्छ शहरों की सूची में नंबर वन लाने के लिए नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं।यहां भी इंदौर का स्वच्छता मॉडल लागू किया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह के नेतृत्व में टीम इंदौर शहर के लिए रवान
गोरखपुर,25अगस्त: सीएम सिटी गोरखपुर को स्वच्छ शहरों की सूची में नंबर वन लाने के लिए नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं।यहां भी इंदौर का स्वच्छता मॉडल लागू किया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह के नेतृत्व में टीम इंदौर शहर के लिए रवाना हो चुकी है।टीम वहां स्वच्छता के लिए उठाए गए कदम व योजनाओं को जानेगी।इसके साथ ही स्वच्छता के लिए अपनाए जा रहे सभी उपायों का गहनता से अध्ययन करेगी।फिर यही मॉडल गोरखपुर में लागू किया जाएगा।जिससे स्वच्छता रैंकिंग में इसका स्तर सुधारा जा सके।

स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रभारी और सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी और मुख्य अभियंता संजय चौहान भी नगर आयुक्त के साथ इंदौर गए हैं। तीन दिनों तक इंदौर में रहकर सभी अफसर व्यवस्था की पड़ताल कर लौटेंगे।
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है।इंदौर का स्वच्छता मॉडल '3 आर' (रिड्यूज, रीयूज और रीसाइकिल) फॉर्मूला पर आधारित है। शहर से बड़ी कचरा पेटियां छह साल पहले ही हटा दी गई थीं और आईएमसी की गली-मोहल्लों में लगातार चलने वाली करीब 700 गाड़ियों की मदद से लगभग हर घर एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग जमा किया जाता है। इस्तेमाल किए गए डाइपर और सैनिटरी नैपकिन जैसे जैव अपशिष्टों समेत छह तरह के कचरे को अलग-अलग जमा करने के लिए इन गाड़ियों में विशेष कम्पार्टमेंट बनाए गए हैं।इसी मॉडल को गोरखपुर में लाने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications