Indian Railways: त्योहारों पर यह ट्रेनें बनाएंगी आपकी राह आसान,यहां देखें पूरी डिटेल
अगर आप घर से दूर देश के दूसरे हिस्से में हैं और दशहरा,दीपावली और छठ पर अपने घर लौटना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी है।त्योहारों पर घर लौटने के लिए रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं जो आपकी राह आसान बनाएगी।इन
गोरखपुर,20सितंबर: अगर आप घर से दूर देश के दूसरे हिस्से में हैं और दशहरा,दीपावली और छठ पर अपने घर लौटना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी है।त्योहारों पर घर लौटने के लिए रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं जो आपकी राह आसान बनाएगी।इन ट्रेनों में आपको आसानी से सीट उपलब्ध हो जाएगी और आप अपनों के साथ त्योहार का आनंद ले सकते हैं।तो आइए आपको पूरी ट्रेनों की जानकारी देते हैं कि ट्रेनें कब और कहा से कहां को जाएंगी।

यह ट्रेनें बनाएंगी आपकी राह आसान
1. सियालदह गोरखपुर एक्सप्रेस 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर एक्सप्रेस से उत्तर प्रदेश,पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के यात्रियों को राहत मिलेगी। यह साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 02, 09, 16, 23 एवं 30 अक्टूबर, दिन रविवार को सियालदह से 23.05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में नैहाटी से 23.57 बजे, दूसरे दिन बण्डेल से 00.19 बजे, बर्द्धमान से 01.34 बजे, दुर्गापुर से 02.28 बजे, आसनसोल से 03.20 बजे, चितरंजन से 03.47 बजे, मधुपुर से 04.50 बजे, जसीडीह से 05.30 बजे, झाझा से 06.30 बजे, किऊल से 07.18 बजे, बरौनी से 08.50 बजे, शाहपुर पटोरी से 09.42 बजे, हाजीपुर से 10.45 बजे, छपरा से 12.15 बजे, सीवान से 13.20 बजे तथा भटनी से 14.42 बजे छूटकर गोरखपुर 17.20 बजे पहुंचेगी।

गोरखपुर-सियालदह वापसी यात्रा
वापसी यात्रा में 03132 गोरखपुर-सियालदह साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 03, 10, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर, दिन सोमवार को गोरखपुर से 18.55 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन मार्ग में भटनी से 20.15 बजे, सीवान से 21.15 बजे, छपरा से 22.50 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00.20 बजे, शाहपुर पटोरी से 01.07 बजे, बरौनी से 02.20 बजे, किऊल से 03.42 बजे, झाझा से 05.05 बजे, जसीडीह से 05.49 बजे, मधुपुर से 06.16 बजे, चितरंजन से 07.11 बजे, आसनसोल से 08.37 बजे, दुर्गापुर से 09.10 बजे, बर्द्धमान से 10.45 बजे, बण्डेल से 12.07 बजे तथा नैहाटी से 12.29 बजे छूटकर सियालदह 13.30 बजे पहुंचेगी।

2. आनंद विहार-उधमपुर स्पेशल ट्रेन
01671 आनंद विहार टर्मिनल-उधमपुर वातानुकूलित आरक्षित त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी 3 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12.00 बजे उधमपुर पहुंचेगी. वापसी दिशा में 01672 उधमपुर- आनंद विहार टर्मिनल वातानुकूलित आरक्षित त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी 4 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को उधमपुर से रात्रि 10.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दिन में 11.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. एसी श्रेणी के डिब्बों वाली यह आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन अपने रूट पर गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी और जम्मूतवी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

3. गोरखपुर एर्नाकुलम एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, व केरल के यात्रियों के लिए यह ट्रेन विशेष राहत देगी।
05303 नंबर की गोरखपुर-एर्नाकुलम स्पेशल वाया कानपुर 24 सितंबर से पांच नवंबर तक सुबह 8.30 बजे रवाना होगी।

4. गोरखपुर बांद्रा स्पेशल
उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश व मुंबई के यात्रियों के लिए यह ट्रेन चलाई जाएगी।05053 नंबर की गोरखपुर- बांद्रा स्पेशल वाया कानपुर 30 सितंबर से चार नवंबर तक सुबह 4.10 बजे रवाना होगी।

5.गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश व पंजाब के यात्रियों की सुविधा के लिए इसे चलाया जाएगा। 05005 नंबर की गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल वाया सीतापुर 30 सितंबर से चार नवंबर तक दोपहर बाद 2.40 बजे छूटेगी।

6.आनंद विहार-लखनऊ स्पेशल ट्रेन
04494 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ साप्ताहिक वातानुकूलित आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 09.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी. वापसी दिशा में 04493 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक वातानुकूलित आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 4 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को लखनऊ से शाम 07.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 05.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बों वाली यह आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विंडो टिकट का आप्शन
इन ट्रेनों के बारे में ऑनलाइन चेक करते रहें। इन सब में आसानी से टिकट मिल जाता है। इन ट्रेनों में अपना रिजर्वेशन कराने के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर जाएं। इन ट्रेनों का संचालन उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे रूट पर ज्यादा किया जाता है। इन ट्रेनों में टिकट आसानी से मिल जाता है।
अगर आपका रिजर्वेशन न हो पाए तो विंडो टिकट का ऑप्शन भी है। इससे आप ट्रेन में सफर कर सकते हैं और आपसे कोई फाइन भी नहीं वसूला जाएगा। विंडो टिकट लेने का ये फायदा है कि अगर ट्रेन में जगह खाली होती है तो टीटी से बात करके सीट मिल जाती है। अगर पास पैसे थोड़े ज्यादा हैं तो प्रीमियम तत्काल भी एक अच्छा विकल्प है।












Click it and Unblock the Notifications